Ram Mandir Inauguration: छत्तीसगढ़ में 22 जनवरी को होगा ड्राई डे, श्रीराम के ननिहाल में मनेगी दीपावली

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने 22 जनवरी को अयोध्या में श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में भगवान रामलला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह को लेकर बड़ी घोषणा की है। सीएम साय कहा है कि 22 जनवरी को संपूर्ण छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित करने का फैसला राज्य सरकार ने लिया है।

cg news

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा है कि यह हमारा सौभाग्य है कि छत्तीसगढ़ भगवान श्रीराम का ननिहाल है। अयोध्या में 22 जनवरी को श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में श्री रामलला का प्राण प्रतिष्ठा समारोह आयोजित होने वाला है। इसको लेकर संपूर्ण छत्तीसगढ़ में सभी लोगों में खुशी का माहौल है। इस दिन पूरे राज्य में उत्सव का माहौल रहेगा। घरों में दीपावली की तरह दीप भी जलाये किए जाएंगे। छत्तीसगढ़ सरकार ने 22 जनवरी को पूरे छत्तीसगढ़ राज्य में शुष्क दिवस घोषित करने का निर्णय लिया है।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि श्री रामलला के भोग के लिए उनके ननिहाल छत्तीसगढ़ से सब्जी उत्पादक किसानों की तरफ से सब्जियों की खेप अयोध्या रवाना की जाएगी। साय ने कहा कि इसके पहले 30 दिसम्बर को राईस मिलर्स के सहयोग से श्री रामलला के भोग के लिए छत्तीसगढ़ से 300 मीट्रिक टन सुगंधित चावल अयोध्या भेजा जा चुका है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा राज्य में 25 दिसम्बर से 02 जनवरी तक सुशासन सप्ताह मनाया गया। भारतीय जनता पार्टी का सुशासन का संकल्प और आदर्श रामराज्य रहा है।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ की जनता से किए हर वायदे पूरे करेंगे, बलौदाबाजार में आयोजित सम्मेलन में बोले CM विष्णुदेव साय

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+