Rajnandgaon Chunav Result 2023 : पूर्व सीएम रमन सिंह जीते , कांग्रेस के गिरीश देवांगन को मिली करारी शिकस्त

Rajnandgaon Election Result News: राजनांदगांव विधानसभा सीट से छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह 35000 से अधिक मतो से जीत गए हैं। उन्होंने कांग्रेस के प्रत्याशी गिरीश देवांगन को एकतरफा मुकाबले में पराजित कर दिया हैं। रमन सिंह छत्तीसगढ़ में 15 साल तक मुख्यमंत्री रहे हैं। वह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भी हैं।

rajgandgaon

राजनांदगांव विधानसभा सीट से पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह भाजपा के टिकट पर फिर से चुनाव मैदान में हैं, जबकि कांग्रेस ने उनके सामने गिरीश देवांगन सामने है। यह हाईप्रोफाइल सीट जनरल सीट है। पिछले चुनावों में भाजपा इस सीट पर जीत हासिल की है। साल 2018 के राजनंदगांव विधानसभा चुनाव में भाजपा के डॉ रमन सिंह ने अपने करीबी प्रतिद्वंदी कांग्रेस की करुणा शुक्ला को 16933 मतों के अंतर से पराजित किया था। दोनों के बीच हार जीत के अंतर का लगभग 10.97 प्रतिशत रहा था।

रमन सिंह ने 1999 में उन्होंने देश के वाणिज्य राज्य मंत्री के तौर भी कार्य किया है। वह 2003 में छत्तीसगढ़ के दूसरे सीएम बने थे। 2008 में भी उन्होंने मुख्यमंत्री के तौर पर शपथ ली। 2018 के विधानसभा चुनाव में राजनांदगांव से विधायक चुने गए, किंतु बीजेपी की हार हुई थी और कांग्रेस सत्ता में आई। रमन सिंह 1990 में मध्य प्रदेश विधान सभा के सदस्य चुने गए। 1993 में वह फिर से विधायक बने। 2004 में भी विधायक बने,तब से अब तक राजनांदगांव से विधायक हैं।

यह भी पढ़ें राजनांदगांव सीट को लेकर CM भूपेश बघेल का दावा, हारेंगे रमन सिंह, कांग्रेस की झोली में जाएगी जीत

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+