राजनांदगांव सीट को लेकर CM भूपेश बघेल का दावा, हारेंगे रमन सिंह, कांग्रेस की झोली में जाएगी जीत

CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल विधानसभा चुनाव की तैयारियों में व्यस्त हैं। शनिवार को वह कांग्रेस के संकल्प शिविर कार्यक्रम में शामिल होने के लिए राजनांदगांव जिले के डोंगरगांव में पहुंचे। इसके अलावा सीएम बघेल ने शहर के एक निजी होटल में आयोजित संकल्प शिविर कार्यक्रम में हिस्सा लिया। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस दौरान पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व सीएम रमन सिंह और भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा।

BHUPESH BAGHEL RAJNANDGAON.

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि राजनांदगांव में जिले में पिछले समय केवल एक सीट भाजपा के पास रह गई थी, इस बार जनता में उत्साह है और कांग्रेस के कार्यकर्ता पूरी तैयारी में हैं। बघेल ने दावा किया कि राजनांदगांव सीट भी कांग्रेस की झोली में जाने वाली है।उन्होंने भाजपा पर हमला तेज करते हुए कहा कि राजनांदगांव से भारतीय जनता पार्टी चुनाव नहीं, रमन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं,बल्कि रमन सिंह नहीं, पूर्व चीफ सेक्रेटरी अमन सिंह चुनाव लड़ रहे हैं। उन्होंने आगे जोड़ा कि अमन सिंह नहीं, अडानी चुनाव लड़ रहे हैं, क्योंकि अडानी की गिद्ध निगाह छत्तीसगढ़ पर है, इसलिए मैं कहता हूं कि बीजेपी को वोट देना मतलब अडानी को ताकतवर बनाना होगा।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की तारीखों का ऐलान हो चुका है। छत्तीसगढ़ में दो चरण में चुनाव होने हैं। जिसमें प्रथम चरण में राजनांदगांव में 7 नवंबर को चुनाव होगा। क्योंकि राजनांदगांव सीट से पूर्व सीएम डॉ. रमन सिंह चुनाव लड़ते हैं,इसलिए इस सीट पर राजनीतिक सरगर्मी उफान पर है।

यह भी पढ़ें विश्वकप में भारत ने दी पकिस्तान को पटखनी, CM भूपेश बघेल बोले- सीना गर्व से भर गया है

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+