डोंगरगढ़ में लगा बिहान मेला, महिलाओं ने भरी उड़ान, 52 महिला समूहों ने बेची ढाई लाख रुपये की सामग्री
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में विकासखंड स्तरीय बिहान मेले का आयोजन डूंगरगढ़ में किया गया डूंगरगढ़ में महिला समूह ने 2 लाख 55 हजार रुपये की सामग्री बेची। वही महिला समूह को बैंकों द्वारा ऋण वितरित किए गए।

राजनांदगांव जिले के धर्मनगरी डोंगरगढ़ में जिला प्रशासन द्वारा बिहान मेले का आयोजन किया गया। जिसमें महिला समूहों ने जमकर बिक्री की। इसके अलावा लगभग 10 हजार लोगों ने यहां खरीदारी की। इस प्रयास से महिला समूहों के उत्पाद को बाजार मिल रहा है उनके उत्पादों की पहचान बन रही है। इस दौरान महिला समूहों को ऋण भी स्वीकृत किये गए। इसका शुभारंभ अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल ने किया।

महिलाओ के हुनर को लोगों ने सराहा
डोंगरगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल परिसर में आज जिला प्रशासन द्वारा आयोजित विकासखंड स्तरीय बिहान मेला का आयोजन किया गया। महिलाओं का उत्साह और खुशी से भरी मुस्कान देखने को मिली। बिहान मेला में लगभग 10 हजार से अधिक नागरिकों की भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने महिमा समूहों द्वारा तैयार किये गए उत्पादों की सराहना की। यहां महिलाओं को अपनी हुनर को पहचान दिलाने का मौका मिला।
स्वावलम्बन की राह में आगे बढ़ रहीं हैं महिलाएं
स्वावलंबन की राह चुनने की दिशा में अग्रणी भूमिका के साथ आगे बढऩे का मार्ग साबित हुआ। अनुसूचित जाति विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष भुनेश्वर बघेल एवं जिला सहकारी केन्द्रीय बैंक के अध्यक्ष नवाज खान द्वारा बिहान मेला का शुभारंभ किया गया। विधायक भुनेश्वर बघेल ने कहा कि समूह की महिलाओं का उत्साह और यह प्रयास देखकर प्रसन्नता हो रही है। स्टॉलों में विभिन्न तरह के उत्पाद उपलब्ध है। समूह की महिलाओं के आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में लगातार कार्य किया जा रहा है। उन्होंने समूह की महिलाओं को मार्गदर्शन देकर प्रोत्साहित किया।
52 महिला समूहों की 146 महिलाओं ने तैयार किये प्रोडक्ट
डोंगरगढ़ में आयोजित बिहान मेला में 52 महिला समूह की 146 महिलाओं ने अपनी भागीदारी दी। बिहान मेले में महिला समूह के उत्पादों को अच्छा प्रतिसाद मिला। महिला समूहों ने 2 लाख 55 हजार रूपए की बिक्री की हैं। बैंक लिंकेज के माध्यम से महिला समूह को अपना रोजगार स्थापित करने के लिए 1 करोड़ 44 लाख रूपए की ऋण स्वीकृति विभिन्न बैंकों के द्वारा दी गई। इस अवसर पर समूह की महिलाओं को विभिन्न कार्यों के लिए प्रशिक्षण भी दिया गया।
यह भी पढ़ें,, Rajnandgaon: सीएम भूपेश ने पैरा दान करने वाले किसानों को किया प्रोत्साहित, सिंचाई सुविधाओं में होगा विस्तार
महिला समूहों को अवसर देना, बिहान मेले का उद्देश्य - कलेक्टर
महिलाओं का उत्साह बढ़ाने पहुंचे कलेक्टर डोमन सिंह ने महिला समूह को संबोधित करते हुए कहा कि महिला समूह के काम को सम्मान देना और उन्हें आत्मनिर्भर बनाना बिहान मेला आयोजित करने का प्रमुख उद्देश्य है। बिहान मेला का आयोजन होने से समूह के द्वारा एक दूसरे के काम को देखने का मौका मिला और उन्हें अपने हुनर को साबित करने का अच्छा मौका मिला है। कलेक्टर ने महिला समूह को प्रेरित करते हुए कहा कि अपने उत्पादों की बिक्री के लिए अपने उत्पादों के संबंध में लोगों को बताएं। कलेक्टर ने कहा कि अच्छी पैकेजिंग करें। आकर्षक पैकिंग होने से लोग समान को हाथों-हाथ खरीदते हैं।
इन उत्पादों से सजा रहा बिहान बाजार
बिहान मेले में महिला समूह द्वारा लगाए गए छत्तीसगढ़ व्यंजन और खाद्य सामग्री, फिनाइल, साबुन, निरमा, हरपिक, हरी सब्जी, मुसराकला की महिलाओं ने आचार, पापड़, बड़ेकुसमी की महिलाओं ने मनिहारी, छत्तीसगढ़ी खास खजाना, राजनांदगांव की महिला समूह के द्वारा गिफ्ट आइटम, पारागांव की महिलाओं ने कपड़ा दुकान, अछोली की स्वसहायता समूह की महिलाओं ने अगरबत्ती, ठाकुरटोला की महिलाओं ने चप्पल साड़ी, एलबीनगर की महिलाओं ने पापड़, बैग निर्माण, नागरेकसा की बहनों ने सेनेटरी पैड, फैंसी ड्रेस, खिलौने समान, एलईडी बल्ब की दुकान लगाकर अपने यहां उत्पादित सामानों की प्रदर्शनी- सह बिक्री की।












Click it and Unblock the Notifications