Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

राजीव शुक्ला और रंजीता रंजन जाएंगे राज्यसभा, विपक्ष ने पूछा,क्या छत्तीसगढ़ के कांग्रेसी अयोग्य, मिला यह जवाब !

Rajeev Shukla and Ranjeeta Ranjan will go to Rajya Sabha, the opposition asked whether Chhattisgarh's Congressmen are disqualified, got this answer

रायपुर,30 मई। रविवार देर रात कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवार तय कर दिए । पार्टी ने छत्तीसगढ़ से पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव शुक्ला और लोकसभा की पूर्व सांसद रंजीत रंजन को प्रत्याशी बनाया गया है। राजीव उत्तर प्रदेश और रंजीत रंजन का संबंध बिहार से है। इस घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के स्थानीय दावेदारों की उम्मीदों को बेहद तगड़ा झटका लगा है। 15 साल बाद सत्ता में छत्तीसगढ़ की सत्ता पर आने वाली कांग्रेस के दर्जन भर से अधिक नेताओं को उम्मीद थी , कि राज्यसभा के लिए उनके नाम पर विचार किया जायेगा, लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने एक भी स्थानीय नेताओं मौका नहीं दिया है।

दिल्ली में आलाकमान से मिले थे मरकाम

दिल्ली में आलाकमान से मिले थे मरकाम

हालाकिं शनिवार को छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष मोहन मरकाम ने दिल्ली में पार्टी आलाकमान से मुलाकात की थी, लेकिन छत्तीसगढ़ के किसी भी नेता के नाम पर सहमति नहीं बन सकी। राज्यसभा में छत्तीसगढ़ की पांच सीटे हैं। नए सांसदों की एंट्री से छत्तीसगढ़ से अब केवल फूलोदेवी नेताम ही छत्तीसगढ़ मूल की सांसद होंगी ,जबकि शेष तीन दिल्ली, यूपी और बिहार मूल के होंगे। बहरहाल राज्यसभा के तय नामों को लेकर पक्ष विपक्ष ने जबरदस्त टकराव देखा जा रहा है।

Recommended Video

    Rajya Sabha Elections: राज्यसभा प्रत्याशियों पर Congress में रार, बाहरी का मुद्दा उठा|वनइंडिया हिंदी
    छत्तीसगढ़ के हितों से क्यों किया समझौता :विष्णुदेव साय

    छत्तीसगढ़ के हितों से क्यों किया समझौता :विष्णुदेव साय

    छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने छत्तीसगढ़ की रिक्त दोनों राज्यसभा सीटों पर कांग्रेस आलाकमान के फैसले पर बाहरी उम्मीदवार तय किए जाने पर प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल किया है कि वे यह बताएं कि अब उनका तथाकथित छत्तीसगढ़ियावाद कहां छुप गया है, कहां खो गया है और कांग्रेस आलाकमान के आगे नतमस्तक होते हुए उन्होंने छत्तीसगढ़ के हितों से समझौता क्यों किया है?

    प्रदेश भाजपा अध्यक्ष विष्णुदेव साय ने कहा है कि भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ की जनता की आंखों में धूल झोंकते हुए प्रतिदिन दिन में 10 बार छत्तीसगढ़िया छत्तीसगढ़िया छत्तीसगढ़िया की रट लगाए रहते हैं। कभी भौरा चलाते हैं कभी पिट्टू खेलते हैं कभी कुछ और स्वांग करते हैं लेकिन जब छत्तीसगढ़ के स्वाभिमान की बात आती है तो भूपेश बघेल का स्वाभिमान 10 जनपद में गिरवी रख जाता है। यह कौन सा छत्तीसगढ़ियावाद है यह कौन सी छत्तीसगढ़ की संस्कृति है। छत्तीसगढ़ की संस्कृति ने अंग्रेजों के सामने सर नहीं झुकाया और यह भूपेश बघेल हैं जो 10 जनपथ के आगे छत्तीसगढ़ का सिर हर रोज नवा देते हैं।

    छत्तीसगढ़ के लोगो के साथ हुआ धोखा:धरमलाल कौशिक

    छत्तीसगढ़ के लोगो के साथ हुआ धोखा:धरमलाल कौशिक

    वहीं नेता प्रतिपक्ष धरमलाल कौशिक ने राज्यसभा के लिये प्रदेश के किसी भी कांग्रेसी को उम्मीदवार नहीं बनाए जाने पर इसे छत्तीसगढ़ के लोगो के साथ बड़ा छलावा और धोखा बताया है उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस पूरे प्रदेश में कांग्रेस का एक भी योग्य उम्मीदवार नहीं है, जिसे राज्यसभा के लिये उम्मीदवार बनाया जा सके? एक बार फिर से कांग्रेस ने छत्तीसगढ़ से बाहर का उम्मीदवार दिया है।यह छत्तीसगढ़ के लोगों को अयोग्य घोषित करने जैसा ही है।कांग्रेस ने पूर्व में भी मोहसिना किदवई और फिर टी.एस. तुलसी और एक बार अब फिर दोनों प्रत्याशी छत्तीसगढ़ के बाहर से बनाए हैं।इससे यह सिद्ध होता है कि कांग्रेस छत्तीसगढ़ के लोगों को प्रतिनिधित्व देना ही नहीं चाहती है।

    भाजपा नेताओं के बयान ओछी मानसिकता: सुशील आनंद शुक्ला

    भाजपा नेताओं के बयान ओछी मानसिकता: सुशील आनंद शुक्ला

    इधर छत्तीसगढ़ कांग्रेस संचार विभाग के अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि राजीव शुक्ला और रंजीत रंजन को कांग्रेस आलाकमान से छत्तीसगढ़ से राज्यसभा का प्रत्याशी बनाया है। निश्चित तौर से दोनों कांग्रेस योग्य और समर्पित कार्यकर्ता हैं,इनकी उपस्थिति से राज्यसभा में छत्तीसगढ़ ही नहीं देश की आवाज गूंजेगी। इससे कांग्रेस का हर कार्यकर्ता प्रसन्न है।

    शुक्ला ने भाजपा नेताओ के बयानों का जवाब देते हुए कहा कि भाजपा को पहले इस बात का आंकलन करना चाहिए कि वह छत्तीसगढ़ में आज कहां खड़ी है क्योंकि जनता से उसे इस लायक भी नहीं छोड़ा है कि वह राज्यसभा के बारे में सोच भी सकें।

    भारतीय जनता पार्टी को इस बात का जवाब देना चाहिए कि नरेंद्र मोदी और स्मृति ईरानी ने गुजरात से बाहर जाकर यूपी में चुनाव क्यों लड़े? कांग्रेस नेता ने आगे कहा कि लोकसभा और राज्यसभा के चुनाव राज्य की सीमा के बाहर होते हैं। भाजपा नेताओ की अनावश्यक बयानबाजी पार्टी की ओछी मानसिकता को दर्शाता है।

    यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ सरकार की नरवा विकास का मिला फायदा, मिर्च लगाकर किसान ने 6 माह में ही कमाये 4 लाख रुपये

    More From
    Prev
    Next
    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+