रायपुरः नाबालिग की हत्या करते हुए दहशत फैलाने के लिए बनाया वीडियो, वायरल करने वाले दोनों भाई गिरफ्तार

रायपुर। छत्तीसगढ़ के रायपुर जिले के बोरियाखुर्द हत्याकांड के आरोपितों का वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल हो रहे वीडियो में नाबालिग लड़के की लाश खून से लथपथ पड़ी है और हत्यारोपित चाकू से कई बार हमला कर रहे हैं। आरोपित भी नाबालिग है। लेकिन वीडियो बनाने वाला उसका बड़ा भाई है, जो बालिग है। वारदात के बाद बड़े भाई ने ही वीडियो वायरल किया है ताकि इलाके में ही दहशत बना रहे। पुलिस के मुताबिक आरोपित नाबालिग की मृतक ने चार-पांच बार पिटाई कर दी थी।

raipur video viral of minor boy murder

कुछ माह पूर्व मृतक ने आरोपित नाबालिग के गाल पर ब्लेड मार दिया था। उसी घटना के बाद से आरोपित और उसके भाई ने मृतक को रास्ते से हटाने की ठान ली थी। पुलिस अफसरों के मुताबिक आरोपित जुबेर और उसके नाबालिग भाई ने रविवार आधी रात बोरियाखुर्द में नाबालिग राहुल तांड़ी की हत्या की थी।

आरोपित हत्या के बाद अपने ग्रुप में ये दिखाना चाहता था कि उसी ने राहुल को मारा है। इस वजह से वह मौत के बाद भी उसे चाकू मारता रहा और उसके बड़े भाई जुबेर अली ने वीडियो बनाया। घटना के कुछ देर बाद ही पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया लेकिन तब तक उन्होंने वारदात का वीडियो ग्रुप में शेयर कर दिया। प्रारंभिक पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक उसके शरीर पर 30 से ज्यादा चाकू के निशान हैं।

पुलिस के मुताबिक आरोपित भाइयों ने क्राइम सीरियल देखकर हत्या की प्लानिंग की थी। उन्होंने हत्या की वारदात को अंजाम देने के लिए ऐसी सड़क को चुना था, जिसपर रात के वक्त गाड़ी नहीं चलती।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+