Raipur News: महाराष्ट्र मंडल का नवनिर्मित भवन हुआ तैयार, सीएम भूपेश बघेल ने किया लोकार्पण

महाराष्ट्र मंडल 87 वर्ष पुरानी संस्था है। पूर्व ने रायपुर में महाराष्ट्र मंडल का एकमात्र सामाजिक भवन था, जिसका उपयोग धार्मिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक सहित अनेक आयोजनों में होता रहा है।

maharashtra mandal

Bhupesh Baghel: मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शनिवार को रायपुर चौबे कॉलोनी स्थित महाराष्ट्र मंडल के नवनिर्मित भवन का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारियों की मांग पर भवन के सुविधा विस्तार के लिए 25 लाख रुपए की मंजूरी भी दी। कार्यक्रम की शुरुआत राजगीत से हुआ।

मुख्यमंत्री बघेल ने समाज सेवा के क्षेत्र में महाराष्ट्र मंडल द्वारा संचालित कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा रायपुर में जनहित के कार्य करने वाली पुरानी संस्था के रूप में इसकी पहचान है । यह 87 वर्ष पुरानी संस्था है। पुराने समय में रायपुर में महाराष्ट्र मंडल का एकमात्र सामाजिक भवन था, जिसका उपयोग धार्मिक, सांस्कृतिक, पारिवारिक सहित अनेक आयोजनों में होता रहा है, जो अनेक लोगों के लिए अभी भी यादगार है। उन्होंने कहा कि महाराष्ट्र की भाषा, रिती रिवाज और संस्कृति का लाभ पूरे देश को मिल रहा है। महाराष्ट्रीयन समाज का सहकारिता, स्वतंत्रता आंदोलन, संगीत, गायन, खेल सहित अनेक क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान मिल रहा है।

रायपुर लोकसभा क्षेत्र के सांसद सुनील सोनी ने भी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए समाज सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की प्रशंसा की और सांसद निधि से पांच लाख रूपये की स्वीकृति भी दी है। रायपुर दक्षिण के विधायक एवं पूर्व मंत्री श्री बृजमोहन अग्रवाल, महाराष्ट्र मंडल के अध्यक्ष अजय काले सहित पदाधिकारियों ने कार्यक्रम को संबोधित किया। इस अवसर पर महाराष्ट्र मंडल के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें CG News: छत्तीसगढ़ में शुरू हुआ सामाजिक-आर्थिक सर्वेक्षण, CM भूपेश बघेल ने सर्वेक्षण दल को दिखाई हरी झंडी

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+