Raipur City West Chunav Result 2023: पूर्व मंत्री राजेश मूणत जीते चुनाव, भूपेश बघेल के खिलाफ रहे हैं मुखर
Raipur City West Election Result: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रायपुर पश्चिम विधानसभा से भाजपा के प्रत्याशी और पूर्व कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत ने कांग्रेस केसिटिंग एमएलए विकास उपाध्याय को 35000 से ज्यादा वोटों से हरा दिया है। विकास उपाध्याय भूपेश बघेल सरकार में संसदीय सचिव थे।

पिछले विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के विकास उपाध्याय ने राजेश मूणत को करीब 9500 वोटों के अंतर से हराकर जीत दर्ज की थी। यानि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2018 में तत्कालीन कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत को 54,826 वोट मिले, जबकि विकास उपाध्याय को 64,509 मत मिले थे।
राजेश मूणत के चौथी बार विधायक बने हैं। वर्ष 2003 में हुए विधानसभा चुनाव में राजेश मूणत ने रायपुर ग्रामीण सीट पर चुनाव लड़ते हुए कांग्रेस सरकार के तत्कालीन पीडब्ल्यूडी मंत्री तरुण चटर्जी को करारी शिकस्त दी थी।
महादेव एप घोटाला मामले में सीएम भूपेश की ईडी में की थी शिकायत
पूर्व सीएम रमन सिंह के बेहद करीबी राजेश मूणत की पहचान एक हिंदूवादी नेता के तौर पर रही है। उन्हें आरएसएस कैडर का प्रभावशाली नेता माना जाता है। बीते 5 सालों के दौरान उन्होंने भूपेश बघेल सरकार के खिलाफ खुलकर मोर्चा खोलकर रखा था। बहुचर्चित महादेव एप घोटाला और छत्तीसगढ़ में गरीब अन्न कल्याण योजना के तहत हुआ चावल घोटाला उजागर करने का श्रेय भी राजेश मूणत को ही जाता है।
चर्चित सीडी कांड ने पहुंचाया था नुकसान
छत्तीसगढ़ में पिछले 2018 के चुनाव से एक साल पूर्व अक्टूबर 2017 को कैबिनेट मंत्री राजेश मूणत का एक कथित अश्लील वीडियों सोशल मीडिया में जमकर वायरल हुआ था। इस वीडियों की तकरीबन 500 सीडी वर्तमान में सीएम भूपेश बघेल के सलाहकार विनोद वर्मा के ठिकानें से जप्त की गई थी। इस मामले में तत्कालीन कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल और विनोद वर्मा को गिरफ्तारी भी की गई थी। यह मामला सीबीआई के जांच के दायरे में है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ से पुराना है CD कांड का नाता, जानिए रोचक सियासी इतिहास












Click it and Unblock the Notifications