रायपुर दक्षिण उपचुनाव: कांग्रेस प्रत्याशी आकाश शर्मा के पास न घर है न गाड़ी, पत्नी है करोड़पति, दिलचस्प जानकारी
Raipur South By-Election: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में भी उपचुनाव हो रहा है। रायपुर दक्षिण विधानसभा उपचुनाव के लिए नामांकन प्रक्रिया पूर्ण हो चुकी है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी के सुनील सोनी ने अपनी संपत्ति 2.13 करोड़ रुपये की बताई है, जबकि कांग्रेस के 35 वर्षीय युवा प्रत्याशी आकाश शर्मा के पास कोई अचल संपत्ति नहीं है। उन्होंने अपनी उनकी कुल संपत्ति 19.46 लाख रुपये बताई है। खास बात यह है कि आकाश की पत्नी उनसे कहीं अधिक धनवान हैं।
आकाश के पास केवल 19.46 लाख रुपये
छत्तीसगढ़ युवा कांग्रेस के अध्यक्ष आकाश शर्मा हाईप्रोफाइल सीट रायपुर दक्षिण विधानसभा से कांग्रेस की टिकट से चुनावी मैदान में हैं। उनका मुकाबला भाजपा के वरिष्ठ नेता सुनील सोनी हैं। सुनील सोनी तो करोड़पति हैं,लेकिन दिलचस्प बात हैं कि आकाश शर्मा के पास एक भी अचल संपत्ति नहीं है। उनके पास केवल बैंक में जमा और नकद राशि ही है। जो कुल मिलकर 19.46 लाख रुपये हैं। आकाश शर्मा ने खुद को ठेकदारी व्यवसाय से जुड़ा बताया है।

पत्नी हैं करोड़पति, दिग्गज कांग्रेस नेता की हैं बेटी
सबसे अधिक दिलचस्प बात यह है कि आकाश शर्मा से ज्यादा धनवान उनकी पत्नी हैं। जिनके बैंक खाते समेत बाकि मदों में एक करोड़ रुपये से अधिक की राशि जमा है। आकाश शर्मा के नाम पर खुद की कोई गाड़ी नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के नाम पर 4 गाड़ियां हैं। इनमें 2 फोर व्हीलर चार और 2 दुपहिया वाहन हैं।
कांग्रेस उम्मीदवार आकाश शर्मा ने अपने शपथ पत्र में जानकारी दी है कि उनके पास कोई आभूषण नहीं है, लेकिन उनकी पत्नी के पास जो गहने हैं, केवल उनकी ही कीमत 52 लाख रुपये से ज्यादा है। आकाश शर्मा की पत्नी अपूर्वा (शादी से पूर्व का नाम) आर्किटेक्ट के साथ इंटीरियर डिजाईनर हैं। वह कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राजेश तिवारी की पुत्री हैं। राजेश तिवारी पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के संसदीय सलाहकार रह चुके हैं।
यह भी पढ़ें Diwali 2024: बस्तर में आदिवासी नहीं मनाते दीपावली, दियारी तिहार मनाने की है परंपरा, पढ़िए रोचक तथ्य
सुनील ने खुद को बताया किसान, लोकसभा के वेतन से चलता है खर्च
रायपुर दक्षिण से भाजपा प्रत्याशी सुनील सोनी के शपथ पत्र के मुताबिक आय कृषि और लोकसभा से मिलने वाला वेतन है। पूर्व सांसद और महापौर रह चुके सुनील सोनी की पत्नी व्यवसाय करती हैं। सुनील सोनी के पास मात्र एक दोपहिया गाड़ी और करीब साढ़े 10 लाख का सोना है। परिवार के सभी सदस्यों के गहनों के जोड़कर उनके पास कुल करीब 54 लाख के जेवरात हैं।
रायपुर दक्षिण के मैदान में 16 पार्टियां 30 निर्दलीय प्रत्याशी
दक्षिण चुनाव विधानसभा उपचुनाव में बीजेपी -कांग्रेस समेत 16 पार्टियाें अपने-अपने प्रत्याशी मैदान में उतारे हैं। इस चुनाव में कुल 46 उम्मीदवार है, जिनमें 30 निर्दलीय हैं। निर्दलीय प्रत्याशियों में 7 महिलाएं ,14 मुस्लिम प्रत्याशी भी हैं। उप चुनाव में नामांकन पत्रों की संवीक्षा 28 अक्टूबर को होगी। उम्मीदवार 30 अक्टूबर तक अपना नामांकन वापस ले पाएंगे। इसके बाद ही वास्तविक स्थिति साफ़ होगी। 13 नवंबर को मतदान और 23 नवंबर को परिणाम की घोषणा होगी।
यह भी पढ़ें पूर्व सांसद सुनील सोनी लड़ेंगे रायपुर दक्षिण उपचुनाव ,भाजपा ने दिया टिकट, पढ़िए उनका पूरा बायोडाटा












Click it and Unblock the Notifications