पूर्व सांसद सुनील सोनी लड़ेंगे रायपुर दक्षिण उपचुनाव ,भाजपा ने दिया टिकट, पढ़िए उनका पूरा बायोडाटा
Raipur South By-Election: छत्तीसगढ़ से उपचुनाव को लेकर बड़ी खबर आ रही है। भाजपा ने रायपुर दक्षिण में होने वाले आगामी उपचुनाव के लिए सुनील सोनी को अपना उम्मीदवार चुना है। यह फैसला बृजमोहन अग्रवाल के इस्तीफे के बाद आया है, जिन्होंने अप्रैल में हुए लोकसभा चुनाव में रायपुर लोकसभा से चुनाव जीता है। सुनील सोनी रायपुर लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। उन्होंने 2019 के लोकसभा चुनाव में जीत हासिल की थी।

यह भी थे दावेदार
रायपुर दक्षिण निर्वाचन क्षेत्र के लिए सुनील सोनी के अलावा संजय श्रीवास्तव, नंदन जैन, सुभाष तिवारी, मीनल चौबे, अनुराग अग्रवाल भी प्रमुख दावेदारों में शामिल थे। लेकिन भाजपा के दिग्गज नेता और सांसद बृजमोहन अग्रवाल की पहली पसंद होने के कारण सुनील सोनी ने बाजी मार ली।
सुनील सोनी का परिचय
(1) 2019 के लोकसभा चुनाव में भाजपा ने रायपुर सीट से 7 बार सांसद रह चुके रमेश बैस की टिकट काटकर सुनील सोनी को प्रत्याशी बनाया था। सुनील सोनी ने कांग्रेस के प्रमोद दुबे को हराकर इस सीट से बीजेपी लगातार 7वीं बार जीत हासिल की थी। सुनील सोनी रायपुर नगर निगम में महापौर भी रह चुके हैं। बृजमोहन अग्रवाल का बेहद करीबी माना जाता है।
(2) सुनील सोनी ने सियासी कॅरियर की शुरुआत बतौर छात्र नेता की थी। उन्होंने वर्ष 1983 में वे रायपुर के दुर्गा कॉलेज के छात्र संघ अध्यक्ष चुनाव जीता था।
(3) सुनील सोनी छात्र राजनीती में सफल होने के बाद भाजपा जिला कमेटी से जुड़ गए।
(4) उन्होंने सदर बाजार से रायपुर नगर निगम में पार्षद चुनाव जीता।
(5) वर्ष 2000 से 25 दिसंबर 2003 तक रायपुर नगर निगम के सभापति का पद संभाला।
(6) सुनील सोनी दिसंबर 2003 से 2010 तक रायपुर नगर निगम के महापौर थे।
(7) साल 2011 से 2013 तक रायपुर डेवलपमेंट अथॉरिटी के चेयरमैन थे।
(8) सुनील सोनी साल 2014 से छत्तीसगढ़ बीजेपी संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष हैं।
13 नवम्बर को होगी वोटिंग
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ की रायपुर दक्षिण विधानसभा सीट पर उपचुनाव की तारीख घोषित कर दी है। इस सीट पर 13 नवंबर को मतदान होना है, जबकि नतीजे दस दिन बाद 23 नवंबर को घोषित किए जाएंगे। यह उपचुनाव लोकसभा चुनाव में विष्णुदेव साय सरकार में मंत्री रह चुके बृजमोहन अग्रवाल सांसद बनने बाद हो रहा है। बृजमोहन अग्रवाल ने लोकसभा चुनाव में रायपुर लोकसभा सीट पर बड़ी जीत हासिल की थी।
कांग्रेस की घेराबंदी
इधर, दूसरी तरफ कांग्रेस पार्टी रायपुर दक्षिण में जीत का दावा करने के लिए सक्रिय रूप से तैयारी कर रही है। उसने अभी प्रत्याशी घोषित नहीं किया है, लेकिन चुनाव प्रक्रिया की सावधानीपूर्वक निगरानी के लिए 9 सदस्यीय चुनाव प्रबंधन समिति की स्थापना कर दी है। इस समिति में छह पूर्व मंत्री और वरिष्ठ नेताओं सहित अनुभवी राजनेता शामिल हैं।
यह भी पढ़ें CG: अबूझमाड़ में नक्सलियों ने किया IED ब्लास्ट, ITBP के 2 जवान शहीद, CM विष्णुदेव साय ने जताया शोक












Click it and Unblock the Notifications