छत्तीसगढ़ः प्रदेश में कोरोना वायरस के 92 नए मामले आए सामने, अब तक 1 लाख 85 हजार सैंपल्स की हुई जांच

रायपुर। छत्तीसगढ़ में कोरोना वायरस का संक्रमण का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। सोमवार को कोरोना संक्रमण के 92 नए मामले सामने आए हैं। इन नए आंकड़ों के साथ ही प्रदेश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 3305 हो गई है। छत्तीसगढ़ स्वास्थ्य विभाग की तरफ से सोमवार की शाम को जारी किए गए हेल्थ बुलेटिन के मुताबिक राज्य में अब तक 2644 लोग संक्रमण मुक्त होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके हैं।

raipur 92 new case of coronavirus on monday

राज्य में कोरोना के एक्टिव मरीजों की संख्या 647 है। छत्तीसगढ़ में कोरोना के चलते अब तक 14 मौतें हुई हैं। सोमवार को भी 66 कोरोना मरीज संक्रमण मुक्त होने के बाद अस्पताल से डिस्चार्ज किए गए। राहत की बात यह है कि राज्य में कोरोना रिकवरी रेट बढ़कर 80 प्रतिशत हो गया है। छत्तीसगढ़ में अब तक 185399 कोविड सैंपल्स की जांच की गई है।

सोमवार को छत्तीसगढ़ में कोरोना के जो 92 नए मामले सामने आए उनमें राजनांदगांव के 21, रायपुर के 18, जगदलपुर के 17, बलौदाबाजार के 08, बिलासपुर के 07, सूरजपुर के 06, जांजगीर-चांपा के 05, बेमेतरा के 03, दुर्ग-महासमुंद-कोरबा-बलरामपुर-सरगुजा-दंतेवाड़ा-नारायणपुर के 1-1 मरीज शामिल हैं।

बता दें कि मैसूर से गिरफ्तार कर लाया गया दुष्कर्म का आरोपी कोरोना पॉजिटिव निकला। इसके चलते सिविल लाइन थाने को सील कर दिया गया है और यहां पदस्थ टीआई सहित सभी अधिकारी कर्मचारी सहित 65 को होम क्वॉरंटाइन कर दिया गया है। आरोपी मूल रूप से रायगढ़ जिले का रहने वाला है और वर्तमान में कर्नाटक मैसूर स्थित भाभा एटॉमिक रिसर्च सेंटर का अधिकारी है। रायपुर में 1 जुलाई से अब तक 121 कोरोना के मरीज मिले हैं। यही कारण है कि मरीजों व एक्टिव केस के मामले में रायपुर प्रदेश में टॉप पर आ गया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+