रायगढ़ः स्काई एलॉयज कंपनी में दर्दनाक हादसा, तीन लोगों की मौके पर मौत
रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के खरसिया थाना क्षेत्र में स्काई एलॉयज कंपनी में बड़ा हादसा हो गया। इस हादसे में तीन लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि हादसा उस वक्त हुआ जब सभी कर्मचारी फ्लाई एश से भरे सैलो के पास काम कर रहे थे। तभी अचानक से सैलो नीचे गिर गया। उसी फ्लाई एश से भरे सैलो में दबने से तीन लोगों की मौत हो गई। हादसे के तुरंत बाद घायल लोगों को जिंदल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

औद्योगिक एवं सुरक्षा विभाग के सहायक संचालक राहुल पटेल ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया है कि हादसे में मुन्नीलाल राम, यदराम सारथी, बसंत सिंह की मौत हो गई। वहीं बच्चा प्रसाद और शिव प्रसाद गंभीर रूप से घायल हैं। हालांकि अभी घटना के कारणों का पता नहीं चल पाया है कि आखिर कैसे सैलो गिरा है। घटना की जानकारी खरसिया पुलिस को दी गई है।
खरसिया के टेमटेमा गांव में स्थित स्काई एलॉयज कंपनी में राखड़ जमा करने का काम किया जाता है। यहां आसपास के कई कंपनी के राखड़ जमा किए जाते हैं। मृतक और घायल कहां के रहने वाले थे, अभी ये पता नहीं चल सका है। मौके पर पुलिस की टीम और एडिशनल एसपी अभिषेक वर्मा पहुंचे हुए हैं।
विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के बेटे से मारपीट
वहीं रविवार को रायपुर के शंकर नगर इलाके में मारपीट का हाईप्रोफाइल मामला सामने आया है। दरअसल, कुछ युवकों के गुट ने विधायक और छत्तीसगढ़ विधानसभा के उपाध्यक्ष मनोज मंडावी के बेटे अमन मंडावी पर जानलेवा हमला कर दिया। खम्हारडीह पुलिस ने इस मामले में फिलहाल चार युवकों को गिरफ्तार कर लिया है और पूछताछ जारी है।
मनोज मंडावी का बेटा अमन मंडावी अपने कुछ दोस्तों के साथ शंकर नगर इलाके में लंच करने गया हुआ था। यहां युवकों का दूसरा गुट विधायक के बेटे अमन मंडावी और उसके साथियों से उलझ पड़ा। एक दूसरे पर को कमेंट पास करने की वजह से मामला और बिगड़ा।












Click it and Unblock the Notifications