रायगढ़ः कांग्रेस नेता और उनकी पत्नी की निर्ममता से हत्या, खिड़की से घर में घुसे हत्यारे

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के लैलूंगा में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और बड़े व्यापारी मदन मित्तल और उनकी पत्नी अंजू देवी की हत्या कर दी गई है। दोनों की लाश गुरुवार की सुबह उनके कमरे में बिस्तर पर पड़ी हुई थी। पुलिस के मुताबिक दोनों के मुंह पर तकिया रखकर हत्या की गई है। साथ ही पुलिस ने बताया कि कमरे में लूटपाट के कोई निशान नहीं मिले हैं। इसलिए माना जा रहा है कि हत्या आपसी रंजिश के चलते हुई होगी। दो दिन पहले ही मदन मित्तल का मोबाइल भी घर से चोरी हो गया था। इसकी शिकायत भी थाने में दर्ज कराई गई थी। पुलिस ने एक ड्राइवर को हिरासत में लिया है।

raigarh murder of congress leader and his wife

बुधवार की रात को 10 बजे मदन मित्तल शहर में अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर दुर्गा पूजा का चंदा इकट्ठा कर रहे रहे थे। परिजनों ने बताया कि मदन रात को करीब साढ़े 10 बजे घर पहुंचे थे। इसके बाद उनकी बहू ऋचा ने उन्हें खाना खिलाया था। खाना खिलाने के बाद ऋचा राच को 11 बजे ऊपर अपने कमरे में चली गई थी। मदन और उनकी पत्नी नीचे बने कमरों में रहते हैं। जबकि उनका बेटा रोहित, उसकी पत्नी और दो बच्चे ऊपर की मंजिल में रहते हैं।

सुबह जब सबसे पहले रोहित उठा तो नीचे आया और देखा कि मम्मी-पाप के कमरे का दरवाजा खुला हुआ है। इसके बाद जब उन्हें कुछ अजीब लगा तो कमरे के अंदर गए। वहां मदन मित्तल और अंजू देवी की लाश बिस्तर पर पड़ी हुई थी। यह देखकर रोहित ने शोर मचाया। उन्होंने अपनी पत्नी और पड़ोसियों को सूचना दी। फिर इस घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। इसके बाद लैलूंगा पुलिस की टीम मौके पर पहुंची। डॉग स्कवायड की टीम को भी बुलाया गया।

घटनास्थल से कुत्ते दौड़ते हुए गायत्री मंदिर तक पहुंचे और फिर उसके आगे नहीं जा पाए। पुलिस ने बताया है कि अभी यह पता नहीं चल सका है कि वारदात को किसने अंजाम दिया है। घटनास्थल पर कोई सबूत भी मिलने की बात पुलिस नहीं कह रही है। अधिकारियों का कहना है कि हम मामले की जांच में जुटे हुए हैं। पुलिस ने बताया है कि आरोपी घर के पीछे के दरवाजे के ऊपर लगी छोटी खिड़की को तोड़कर अंदर घुसे थे।

इसके बाद वारदात को देर रात ही् अंजाम दिया गया है। लैलूंगा क्षेत्र में मदन मित्तल कांग्रेस के सीनियर नेताओं में से थे। उनकी इस क्षेत्र में जमीनी स्तर पर काफी अच्छी पकड़ थी। यही वजह है कि कांग्रेस ने उन्हें हाल में एल्डरमैन बनाया था। मदन ने 8 सितंबर को ही एल्डरमैन पद की शपथ ली थी। मदन कांग्रेस नेता के अलावा शहर के अग्रवाल समाज के पूर्व अध्यक्ष भी रहे चुके हैं। उनका परिवार शहर का सबसे बड़ा परिवार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+