रायगढ़ः नाश्ता बनाते वक्त सिलेंडर फटने से मां सहित दो बच्चों की मौके पर मौत

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के सारगढ़ थाना क्षेत्र के चंदाई इलाके में दर्दनाक हादसा हो गया। सिलेंडर फटने से मां सहित दो बच्चों की मौत हो गई। दरअसल, मां सुबह खाना बना रही थी। इसी दौरान घर के अंदर रखे सिलेंडर में तेज धमाका होने पर पूरे घर में आग लग गई। आग की उठती लपटों में मां और बच्चे फंस गए, जिसके बाद झुलसने से तीनों की मौके पर मौत हो गई।

raigarh cylinder blast mother and two children died

सिलेंडर के धमाके की आवाज सुन लोग एकत्रित हुए फिर घटना की जानकारी पुलिस को दी। ब्लास्ट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। बड़ी मुश्किल से घर में लगी आग को बुझाया गया। फिलहाल पुलिस ने सभी के शव को बरामद कर लिया है। घटना सोमवार सुबह करीब 7.30 बजे की बताई जा रही है। सुकराम का पूरा परिवार इसी गांव में रहता था।

सुकराम सोमवार सुबह अपने काम में निकल गया। घर पर उसकी 25 साल की पत्नी लता साहू और दो बच्चे मौजूद थे। लता सुबह नाश्ता बना रही थी। तभी सिलेंडर में ब्लास्ट हुआ और ये हादसा हो गया। ग्रामीणों के मुताबिक घर में मिट्टी तेल भी रखा हुआ था। सिलेण्डर के पास मृतिका हिटर से रोटी बना रही थी।

इसी दैरान हादसा हुआ और देखते ही देखते आग की लपटों ने सब को अपनी चपेट में ले लिया। घर में रखा सामान पूरी तरीके से जल गया है। फिलहाल, पूरे मामले की जांच पुलिस ने शुरू कर दी है। साथ ही घटनास्थल पर सारंगढ़ थाना प्रभारी ने एक्सपर्ट दल के साथ पहुंचकर जांच भी किया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+