Raigarh Chunav Result 2024: भाजपा के राधेश्याम राठिया बने सांसद, किसी जमाने में थे अपने गांव के उपसरपंच

Raigarh Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में एक सीट रायगढ़ है। इस लोकसभा सीट का परिणाम सामने आ चुका है। भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने चुनाव जीतकर सांसद कहलाने का तमगा पा लिया है। इस सीट पर कांग्रेस ने डॉ. मेनका देवी सिंह को अपना प्रत्याशी बनाया था।

रायगढ़ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राधेश्याम राठिया ने मतगणना की शुरुआत से ही लगातार बढ़त बनायें रखी। वहीं कांग्रेस प्रत्याशी डॉ. मेनका देवी सिंह पीछे ही रहीं। ज्ञात हो कि रायगढ़ लोकसभा सीट से बीते तीन चुनावों में भाजपा का दबदबा रहा है। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने साल 2009 और 2014 के चुनाव में विजय हासिल कर चुके हैं। वहीं 2019 के चुनाव में भारतीय जनता पार्टी की गोमती साय ने बाजी मारी थी।

cg news jpg

चुनाव जीतने वाले राधेश्याम राठिया कद्दावर आदिवासी नेता के तौर पर जाने जाते हैं। राठिया वर्ष 1995 से 2000 तक ग्राम पंचायत छर्राटांगर के निर्विरोध उपसरपंच रहे हैं। इसके पश्चात वर्ष 2000 से 2005 तक सदस्य- जिला पंचायत रायगढ़, साल 2005 से 2010 तक अध्यक्ष- जनपद पंचायत घरघोडा, साल 2010 से 2015 तक सदस्य- जिला पंचायत रायगढ़ और साल 2015 से 2020 तक घरघोड़ा से निर्विरोध जनपद सदस्य रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी संगठन में भी दायित्व निभा चुके हैं।

ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में वोटिंग 7 मई को समाप्त हो गया। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में 3 लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में 7 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग हुई थी।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Chunav Result LIVE: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कौन सी पार्टी किन सीटों पर आगे

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+