राहुल गांधी आएंगे छत्तीसगढ़, छत्तीसगढ़ में कांग्रेस के चुनावी अभियान को देने मज़बूती
CHHATTISGARH CONGRESS: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस बेहद आत्मविश्वास से भरी नज़र आ रही है। सीएम भूपेश बघेल ने जानकारी दी कि आगामी 2 सितंबर को कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी छत्तीसगढ़ दौरे पर आ सकते है।

कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे 13 अगस्त को जांजगीर चांपा में आयोजित कार्यक्रम में हिस्सा लेकर जा चुके हैं। इसी के साथ अब कांग्रेस के बाकि राष्ट्रीय नेताओं का भी छत्तीसगढ़ दौरा बढ़ जायेगा। आगामी 20 अगस्त को कांग्रेस पार्टी महासमुंद जिले में राजीव गांधी किसान न्याय योजना और भूमिहीन ग्रामीण मजदूर न्याय योजना के किस्त की राशि जारी करने वाली है। इस कार्यक्रम में कई राष्ट्रीय नेताओं की आने की संभावना व्यक्त की जा रही है.
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बुधवार को रायपुर एयरपोर्ट में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि महासमुंद जिले में 20 अगस्त को राजीव गांधी किसान न्याय योजना और भूमिहीन ग्रामीण मजदूर न्याय योजना का राशि वितरण किया जायेगा। हमारा प्रयास यही है,इसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय नेता आ जाए। इसके अलावा
सीएम भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के संभावित छत्तीसगढ़ दौरे पर तंज कसते हुए कहा कि वह यहां आते है ,फिर भाजपा के कार्यालय में चले जाते है। इस बार उनका कार्यक्रम शासकीय कार्यक्रम है।
यह भी पढ़ें CG: रेशम की डोर से बढ़ी समृद्धि, रीपा में महिलाओं को मिल रहा रोजगार












Click it and Unblock the Notifications