प्रियंका गांधी के रास्ते पर गुलाब की जगह कांटें, छत्तीसगढ़ बीजेपी ने जारी किया पोस्टर
Priyanka Gandhi in CG: कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी आज छत्तीसगढ़ के दौरे पर हैं। राज्य की सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा ने प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पोस्टर जारी किया है।

छत्तीसगढ़ में लोकसभा चुनाव के दौरान कांग्रेस-बीजेपी के बीच जमकर पोस्टर वार चल रहा है। पार्टियां एक-दूसरे के प्रत्याशियों का पोस्टर बनाकर तंज कस रहे हैं। इसी क्रम में भाजपा ने एक बार फिर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर पोस्टर जारी किया है।
प्रियंका गांधी आज राजनांदगांव लोकसभा सीट पर पूर्व सीएम भूपेश बघेल के पक्ष में डोंगरगांव विधानसभा के अंतर्गत आने वाले मोहड़ में एक बड़ी आमसभा को संबोधित करेंगी। उनके छत्तीसगढ़ दौरे को देखते हुए भाजपा एक पोस्टर जारी करके उनपर कटाक्ष किया है। भाजपा ने अपने पोस्टर में प्रियंका गांधी के छत्तीसगढ़ आगमन पर गुलाब की पंखुड़ियों की जगह घोटाला को दिखाया गया है।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से जारी पोस्टर में सड़कों पर शराब घोटाला और भ्रष्टाचार को दिखाया गया है। साथ ही इस पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से सवाल करते हुए दिखाया गया है। पिछली बार जब कांग्रेस की सरकार के कार्यकाल में प्रियंका गांधी छत्तीसगढ़ के दौरे पर आई थी, तो उनके लिए गुलाब की पंखुड़ियों बिछाया गया था। भाजपा ने अपने पोस्टर में प्रियंका के स्वागत में कांटें दिखाए हैं।
यह भी पढ़ें कांग्रेस MP राजीव शुक्ला,रंजीता रंजन और तुलसी कहां हैं? छत्तीसगढ़ BJP ने पोस्टर जारी करके पूछा सवाल












Click it and Unblock the Notifications