पीएम मोदी आएंगे छत्तीसगढ़, CM भूपेश ने पूछा- जनता के खातों में 15 लाख आया क्या?

MODI CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए भाजपा के पक्ष में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कांकेर पहुंचने वाले हैं। पीएम के दौरे से पहले ही छत्तीसगढ़ में सियासी गलियारे गरमाया हुआ है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दौरे को लेकर कटाक्ष किया है।

BHUPESH
मंगलवार को रायपुर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पत्रकारों से चर्चा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सवाल पूछा कि जनता के खातों में 15 लाख आया क्या? देश में काला धन वापस आया क्या? सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि प्रधानमंत्री पत्रकारों के सामने आते नहीं है,वह कभी प्रेस कांफ्रेंस नहीं करते हैं, ताकि सवालों का जवाब न देना पड़े कि उनकी पुरानी घोषणाओं का क्या हुआ। दरअसल सीएम भूपेश बघेल ने अपने इस बयान से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत भाजपा नेताओ पर कटाक्ष किया है,जो कांग्रेस की चुनाव प्रचार के दौरान की जा रही घोषणाओं पर सवाल उठा रहे हैं।

ज्ञात हो कि 2 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी छत्तीसगढ़ दौरे पर पहुंचेंगे। वह 2 नवंबर को कांकेर में चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। इस सभा में कांकेर, भानुप्रतापपुर, अंतागढ़, केशकाल, सिहावा, डौण्डीलोहारा, धमतरी, बालोद और गुण्डरदेही विधानसभा के कार्यकर्ता सम्मिलित होंगे। इसके बाद 4 नवंबर को दुर्ग में चुनावी रैली को संबोधित करेंगे। चर्चा जा रहा है कि दूसरे चरण के मतदान से पूर्व भी छत्तीसगढ़ में पीएम मोदी की 3 से 4 सभाएं संभावित हैं।

यह भी पढ़ें NOTA की प्रासंगिकता पर उठे सवाल, छत्तीसगढ़ के CM भूपेश बघेल ने कही यह बड़ी बात

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+