छत्तीसगढ़ में PM मोदी ने किया वादा, BJP की सरकार बनी,तो हिंदी में शुरू होगी मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई

PM NARENDRA MODI: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव के लिए 2 चरणों में मतदान होने है। प्रथम चरण का मतदान 7 नवंबर और 17 नवंबर को दूसरे चरण का मतदान होगा। छत्तीसगढ़ में किसकी सरकार बनेगी यह 3 दिसंबर को मतगणना के बाद पता चलेगा। चुनाव करीब आते ही और भाजपा और कांग्रेस का प्रचार-प्रसार भी जोरो पर है। गुरुवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांकेर में आयोजित चुनावी रैली में बड़ी घोषणा की।

MODI KANKER

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कांकेर में भाजपा के पक्ष में चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि मोदी की गारंटी, हर चीज की गारंटी है। भाजपा ने अटल पेंशन और मानदान बढ़ाया है। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में भाजपा की सरकार बनने के बाद PM आवास योजना को तेज किया जाएगा। हर नागरिक को पक्का घर मिलेगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि छत्तीसगढ़ को देश के टॉप राज्यों में लाने है। उन्होंने आगे कहा कि मध्यप्रदेश की तरह भाजपा की सरकार छत्तीसगढ़ में भी हिंदी भाषा में मेडिकल और इंजीनियरिंग की पढ़ाई शुरू करवाएगी।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आगे कहा कि छत्तीसगढ़ के निर्माण के लिए राज्य की जनता और बीजेपी ने मिलकर काम किया है, जब तक कांग्रेस की सरकार रही, वह यहां भाजपा सरकार से दुश्मनी निकालते रहे। लेकिन हमने फिर भी छत्तीसगढ़ के विकास के लिए काम किया है। पीएम मोदी ने कहा कि यह चुनाव सिर्फ एक विधायक या सीएम चुनने के लिए नहीं है, बल्कि यह आपके बच्चों का भविष्य तय करने का चुनाव है।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि आयुष्मान योजना की शुरुआत हमने बस्तर से की थी और हजारों जन औषधि केंद्र खोले हैं, ताकि गरीबों को सस्ते में दवा मिल सके। प्रधानमंत्री ने कहा कि कांग्रेस गंगाजल की झूठी कसम खाते हैं। महिलाओं को आरक्षण का वादा भी भाजपा ने पूरा किया, हर वर्ग तक विकास पहुंचे। यही भाजपा की नीति है।

यह भी पढ़ें Chhattisgarh: भीड़ में खड़ी थी लड़की, PM नरेंद्र मोदी बोले- कब तक खड़ी रहोगी बेटी, बैठ जाओ, तुम्हे चिट्ठी भेजूंगा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+