Chhattisgarh: भीड़ में खड़ी थी लड़की, PM नरेंद्र मोदी बोले- कब तक खड़ी रहोगी बेटी, बैठ जाओ, तुम्हे चिट्ठी भेजूंगा

Chhattisgarh Election MODI: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण से पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को कांकेर में चुनावी रैली को संबोधित किया। छत्तीसगढ़ के कांकेर में पीएम मोदी का ध्यान रैली के दौरान का ध्यान भीड़ में तस्वीर लेकर खड़ी एक छोटी लड़की पर गया। जिसे उन्होंने अपना आशीर्वाद दिया।

MODI KANKER

कांकेर में भाजपा की चुनावी रैली के मंच से पीएम मोदी ने भीड़ में खड़ी लड़की को देखकर कहा कि बेटी मैंने तुम्हारी तस्वीर देखी, तुम इतना बढ़िया काम करके लाई हो, मैं तुमको आशीर्वाद देता हूं। उन्होंने आगे कहा कि बेटी तुम कब से खड़ी हो, थक जाओगी. बैठ जाओ।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने वहां मौजूद पुलिसकर्मियों की तरफ इशारा करते हुए कहा, वो बेटी तस्वीर देना चाहती है, ले लीजिए और मेरे पास जरूर पहुंचाइए। उन्होंने कहा कि थैंक्यू बैटा, थैंक्यू. तुम अपना पता उस तस्वीर में लिख देना, मैं तुम्हें जरूर चिट्ठी लिखूंगा।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जनसभा को संबोधित करते हुए छत्तीसगढ़ की कांग्रेस सरकार पर जमकर हमला बोलते हुए कहा कि आपने बीते 5 साल में कांग्रेस सरकार की नाकामी देखी है। इन 5 सालों में केवल कांग्रेस के नेताओं के घर, कोठी और गाड़ियों का ही विकास हुआ है।

ये भी पढे़ं: छत्तीसगढ़ में बोले PM मोदी, कांग्रेस और विकास में हैं 36 का आंकड़ा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+