CG Election: कांग्रेस की दूसरी सूची जारी, CM भूपेश बघेल बोले- महतारी का मिला आशीर्वाद, जनता भी देगी आशीर्वाद

Chhattisgarh Assembly Election: छत्तीसगढ़ की सत्तारूढ़ पार्टी कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की दूसरी सूची जारी कर दी है। दूसरी सूची में 53 प्रत्याशियों को टिकट दिया गया है। राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सभी उम्मीदवारों को बधाई दी है।

bhupesh baghel

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने ट्वीटर पर लिखा कि छत्तीसगढ़ महतारी का मिला आशीर्वाद, अब क्षेत्र की जनता भी देगी आशीर्वाद, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव 2023 के लिए आज प्रत्याशियों की द्वितीय सूची जारी हुई है। सभी प्रत्याशियों को ढेर सारी शुभकामनाए।

इधर टिकट की घोषणा होने पर छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के मीडिया इंचार्ज सुशील आनंद शुक्ला ने कहा कि कार्यकर्ताओ की मंशा और क्षेत्र की जनता की आकांक्षाओं के अनुरूप पार्टी ने प्रत्याशियों का चयन किया है। कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के लिए 75 सीट पार का लक्ष्य तैयार किया है। इस सूची के जारी होने के बाद हम अपने लक्ष्य के करीब पहुंच गए है। शुक्ला ने कहा कि हमे पूरा भरोसा है कि भूपेश बघेल सरकार के 5 सालों के काम और कार्यकर्ताओं के दम पर छत्तीसगढ़ में पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएंगे।

ज्ञात हो कि राज्य में दो चरणों में विधानसभा चुनाव होने हैं। 90 विधानसभा सीटों वाले राज्य छत्तीसगढ़ में प्रथम चरण की वोटिंग 7 नवंबर और दूसरे चरण की वोटिंग 17 नवंबर को होनी है,जबकि प्रणाम दिसंबर महीने की 3 तारीख को घोषित किए जाएंगे।

उनको मिला है टिकट

भटगांव- पारस नाथ राजवाड़े
प्रतापपुर - राजकुमारी मरावी
रामानुजगंज-अजय तिर्की
सामरी - विजय पैकरा
भरतपुर-सोनहत- गुलाब सिंह कमरो
मनेन्द्रगढ़- रमेश सिंह
प्रेमनगर- खेलसाय सिंह
लुण्ड्रा-प्रीतम राम
जशपुर- विनय कुमार भगत
कुनकुरी - यू. डी. मिंज
पत्थलगांव- रामपुकार सिंह
लैलुंगा - विद्यावती सिदार
रायगढ़- प्रकाश शक्रजीत नायक

पाली तानाखार - दुलेश्वरी सिदार
मरवाही - एसटी - के.के. ध्रुव
कोटा-अटल श्रीवास्तव
लोरमी- थानेश्वर साहू
सारंगढ़ - उत्तरी जांगड़े
धरमजयगढ़ - लालजीत सिंह राठिया
रामपुर- फूल सिंह राठिया
कटघोरा-पुरुषोत्तम कंवर
मुंगेली- संजीत बनर्जी
तखतपुर-रश्मि आशीष सिंह
बिल्हा- सियाराम कौशिक
जांजगीर-चांपा-व्यास कश्यप
चंद्रपुर- राम कुमार यादव
जैजैपुर- बालेश्वर साहू
पामगढ़- शेषराज हरबंस
बिलासपुर- शैलेश पांडे
बेलतरा-विजय केसरवानी
मस्तूरी-दिलीप लहरिया
अकलतरा-राघवेन्द्र सिंह

यह भी पढ़ें Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में भी सिलेंडर के दाम होंगे 500 रुपये? कांग्रेस जल्द ही जारी करेगी घोषणा पत्र

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+