Chhattisgarh Election: पीसीसी चीफ दीपक बैज का दावा, कांग्रेस के उम्मीदवार प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे
Chhattisgarh Election: छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने 90 में से 83 सीटों पर प्रत्याशियों के नाम का एलान आकर दिया है। अब केवल 7 सीटों पर नाम घोषित करना बाकि है। इस बीच छत्तीसगढ़ कांग्रेस अध्यक्ष एवं सांसद दीपक बैज ने कहा कि कांग्रेस ने उम्मीदवारों के चयन में कार्यकर्ताओं की पसंद का पूरा ख्याल रखा है। टिकट के दावेदारों के आवेदन पर कई दफा गंभीरता से विचार किया है और जीतने योग्य प्रत्याशियों को अवसर दिया है। 83 प्रत्याशी की सूची में 14 महिला, 32 नया चेहरा है। दूधाधारी मठ के महंत रामसुंदर दास को भी कांग्रेस के प्रत्याशी बनाया है।

दीपक बैज ने कहा कि पहली और दूसरी 83 उम्मीदवारों की सूची से साफ़ हो गया है कि अबकी बार 75 पार का लक्ष्य जो कांग्रेस ने तय किया है, वह जरूर पूरा होगा। कांग्रेस की लिस्ट हर वर्ग का पूरा ख्याल रखा गया है। एसटी, एससी, ओबीसी वर्ग और सामान्य वर्ग के लोगों को, महिलाओं को भी और संत महात्मा को अवसर दिया गया है। बीजेपी ने चुनाव के पहले ही अपनी पराजय स्वीकार कर ली है। कांग्रेस के 83 प्रत्याशियों प्रचंड मतो से चुनाव जीतेंगे। अब की बार राजनांदगांव विधानसभा में भी नई इबारत लिखी जाएगी, क्योंकि पूर्व सीएम रमन सिंह भी चुनाव हारेंगे। हालांकि भाजपा समेत अन्य दलों ने भी अपनी जीत का दावा किया है।
पीसीसी चीफ दीपक बैज ने कहा कि बीजेपी ने 15 सालों के शोषण के सभी आरोपियों को एक बार फिर से प्रत्याशी बनाकर छत्तीसगढ़ की जनता में जले में नमक छिड़क दिया है। इंदिरा प्रियदर्शनी बैंक घोटाला, स्काईवॉक घोटाला, नान घोटाले, झलकी, पनामा, चिटफंड घोटाला, आंख फोड़वा के सभी आरोपियों को प्रत्याशी बनाया है। छत्तीसगढ़ की जनता ने मन बना लिया है प्रदेश में फिर से कांग्रेस की सरकार बनेगी।
छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी भूपेश बघेल सरकार की उपलब्धियों और मोदी सरकार की नाकामियां तथा वायदा खिलाफी को जनता के बीच लेकर जायेंगे। साथ ही बीजेपी की रमन सरकार के 15 साल के भ्रष्टाचार भी हमारे चुनावी मुद्दे पर होंगे।












Click it and Unblock the Notifications