chhattisgarh election: छत्तीसगढ़ में महिला उम्मीदवारों के बीच कड़ी टक्कर ,कांग्रेस ने दिया 14 महिलाओं को टिकट
Chhattisgarh Assembly Election 2023: छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस ने अब तक कुल 83 प्रत्याशियों को सियासी रण में उतार दिया है। ख़ास बात यह है कि उन लोगों में 14 महिला प्रत्याशी शामिल हैं। महिलाओं को अवसर देने के मामले में छत्तीसगढ़ अव्वल रहा है। मौजूदा विधानसभा में 18 प्रतिशत महिला विधायक हैं,यह पूरे देश में सबसे अधिक है।

दरअसल संसद में महिलाओं के लिए 33 %आरक्षण का बिल पारित होने के बाद कांग्रेस ने तय कर लिया था कि वह छत्तीसगढ़ में इस बार पिछले बार की तुलना में महिलाओं को चुनावी मैदान में उतारने का लक्ष्य रखा है। इससे पहले कांग्रेस कई मौको पर कह चुकी है कि प्रियंका गांधी की इच्छा मुताबिक उत्तर प्रदेश चुनाव की तरह "लड़की हूं,लड़ सकती हूं" का नारा बुलंद करेगी। इस बार कांग्रेस ने 14 और भाजपा ने भी इतनी ही महिलाओं को टिकट दिया है।
पिछले बार मिला था 13 महिलाओं को मौका
2018 के छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में कांग्रेस ने 13 महिलाओं को टिकट दिया था, जिनमें से 10 ने जीत हासिल की थीं। कुछ दिनों पहले ही छत्तीसगढ़ की कांग्रेस प्रभारी कुमारी शैलजा ने कहा था कि इस बार महिलाओं को पहले से ज्यादा टिकट भी दिए जाएं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कहा था कि महिला उम्मीदवारों की संख्या पहले से अधिक होगी। उम्मीदवारों के चयन को लेकर सिर्फ एक ही फार्मूला है, जो जीतने योग्य हैं उसे टिकट दिया जा रहा है।
महिला प्रतिनिधित्व में आगे है छत्तीसगढ़
अगर बात सभी दलों की हो,तो छत्तीसगढ़ में 2003 से 62 महिला उम्मीदवार मैदान पर थीं। 2008 में यह संख्या 94 हुईं। 2018 के विधानसभा चुनाव में 115 प्रत्याशियों के बीच मुकाबला हुआ। 2023 में यह तादाद 120 से पार होने की संभावना है।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में महिला मतदाताओं ने लिंगानुपात में मध्यप्रदेश, राजस्थान, मिजोरम और तेलंगाना से अधिक है। छत्तीसगढ़ में महिला वोटर भी पुरुष मतदाताओं से अधिक है। वहीं राजस्थान, मध्यप्रदेश, मिजोरम और तेलंगाना के कुल मतदाताओं में पुरुषों की तादाद अधिक है। छत्तीसगढ़ में 2.03 करोड़ कुल वोटर्स में महिला मतदाताओं की संख्या 1.02 करोड़ महिला और पुरुष वोटर्स की संख्या 1.01 करोड़ हैं।












Click it and Unblock the Notifications