OPINION: बेरोजगारी भत्ता योजना ने दिया सहारा, युवाओं के बीच लोकप्रिय हुए CM भूपेश बघेल
Opinion: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने कार्यकाल में कई बड़ी योजनाएं शुरू की है। सभी योजनाओं ने उन्हें हितग्राहियों के बीच बेहद थी लोकप्रिय बनाया है। ऐसी ही एक योजना है "बेरोजगारी भत्ता योजना" जिसका लाभ पाकर छत्तीसगढ़ के युवा बेहद उत्साहित हैं।

बेरोजगारी भत्ता योजना का लाभ छत्तीसगढ़ के सभी जिलों के युवाओं को मिल रहा है। अलग-अलग जिलों के युवाओं ने बताया कि अब उन्हें इस योजना के कारण अपने भविष्य की तैयारी करने के लिए चिंता से नहीं जूझना पड़ रहा है
छत्तीसगढ़ सरकार ने उनकी चिंता की है
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोमवार को बेरोजगारी भत्ता योजना के तहत चौथी किश्त के रूप में प्रदेश के 01 लाख 22 हजार 625 हितग्राहियों को 31 करोड़ 71 लाख रूपए की राशि सीधे उनके खाते में अंतरित की , इस प्रकार बेरोजगारी भत्ता की अप्रैल, मई, जून और जुलाई माह की चार किश्तों को मिलाकर हितग्राहियों के खाते में अब तक 112 करोड़ 43 लाख 30 हजार रूपए की राशि का भुगतान किया जा चुका है। आज अंतरित की गई राशि में अप्रैल माह के शेष 147 लाभार्थियों को चार माह तथा मई माह के शेष 373 लाभार्थियों को तीन माह का और जून माह के शेष 3028 लाभार्थियों को दो माह का बेरोजगारी भत्ता जारी किया गया।
मुख्यमंत्री बघेल का कहना है कि युवाओं को रोजगार से जोड़ना हमारी प्राथमिकता है और इसके लिए हम लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश के 36 आईटीआई के आधुनिकरण के लिए 1188.36 करोड़ परियोजना के लिए एमओयू भी किया गया है। जिससे युवाओं को 06 नवीन तकनीकी ट्रेड के साथ ही 23 शॉट टर्म कोर्स में प्रशिक्षण दिया जाएगा। इससे लगभग प्रति वर्ष 10 हजार युवाओं को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इन युवाओं को विभिन्न उद्योगांे में नियोजित कराया जाएगा। युवाओं को अपनी तरक्की के राह में आर्थिक परेशानियों का सामना न करना पड़े, इसलिए हमने बेरोजगारी भत्ता देने और पीएससी व व्यापम की प्रतियोगी परीक्षाओं में शुल्क माफ कर उन्हें बड़ी राहत देने का काम किया है।
मुख्यमंत्री बघेल कहते हैं कि पहले गरीब व निम्न मध्यम वर्गीय युवा इसी सोच में कई परीक्षाओं का फार्म नहीं भर पाते थे कि आवेदन के लिए शुल्क जमा करना पड़ेगा, लेकिन अब उनकी यह चिंता दूर हो गई है। हमने देश के युवाओं से सीधे संवाद करने की शुरूआत की है। प्रदेश की प्रगति और विकास के लिए युवाओं का साथ जरूरी है। युवा अपने प्रदेश को आगे बढ़ाने को लेकर क्या सोच रखते हैं, इस पहल से उनके विचारों को जानने का मौका मिल रहा है। युवाओं को ज्यादा से ज्यादा रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 41 हजार शासकीय पदों पर भर्तियां चल रही है। हमने युवाओं से जो बात कही थी उसे पूरा किया है। भर्तियों पर लगी रोक हटते ही हमने सरकारी नौकरियों के लिए विज्ञापन निकाल दिए हैं। इसके साथ ही साथ युवाओं को रोजगार और स्व-रोजगार के लिए तैयार करने के उद्देश्य से कौशल विकास का प्रशिक्षण भी दिया जा रहा है। प्रशिक्षित युवाओं को रोजगार से जोड़ने का काम भी साथ-साथ चल रहा है। उन्होंने कहा कि पिछली सरकार ने 13-14 वर्षाें में 98 करोड़ रूपए बेरोजगारी भत्ते के रूप में बांटे थे। हमने चार माह में ही 112 करोड़ से अधिक की राशि बेरोजगारी भत्ते के रूप में वितरित की है।
यह भी पढ़ें CG: जल-जीवन मिशन में अनियमितता, दो वर्षों के लिए फर्म ब्लैक लिस्ट












Click it and Unblock the Notifications