CG: जल-जीवन मिशन में अनियमितता, दो वर्षों के लिए फर्म ब्लैक लिस्ट
JAL JIVAN MISSION CG: छत्तीसगढ़ के लोक स्वास्थ्य एंव यांत्रिकी मंत्री गुरू रूद्रकुमार के निर्देश पर जल जीवन मिशन के कार्यों और निविदाओं में किए जाने वाले अनियमितता पर कठोर कार्यवाही करते हुए एक फर्म को दो वर्षों के लिए ब्लैक लिस्टेड कर दिया गया है।

गौरतलब है कि माह अप्रैल 2023 में मल्टी विलेज योजनाओं के लिए आमंत्रित निविदाओं में 26 फर्मों के साथ सांठ-गांठ करके ज्वाईंट वेंचर देकर निविदाओं को प्रभावित करने के कारण भंडारा, महाराष्ट्र की फर्म मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी को मिशन संचालक द्वारा जल जीवन मिशन से संबंधित समस्त कार्यों हेतु 02 वर्ष के लिये ब्लैक लिस्ट किया गया है।
जल जीवन मिशन के संचालक आलोक कटियार ने बताया कि मिशन के अंतर्गत राज्य के 50.09 लाख ग्रामीण परिवारों को घरेलू नल कनेक्शन के माध्यम से पेयजल उपलब्ध कराया जा रहा है। जिसके अंतर्गत 70 मल्टी विलेज योजना की निविदायें आमंत्रित की गई थी। उन्होंने बताया कि इन निविदाओं की पात्रता निर्धारण के दस्तावेज में पाया गया कि ठेकेदार मेसर्स के.के. नायर एण्ड कंपनी, ए-श्रेणी ठेकेदार के द्वारा जल जीवन मिशन की मल्टी विलेज योजनाओं की 9 निविदाओं में ज्वाईन्ट वेंचर के रूप में 3 ठेकेदारों को अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराया गया जिससे तीनों निविदाकार पात्र हुए थे।
इस प्रकार मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी के द्वारा तीनों ठेकेदारों को 9 निविदाओं में पात्र कराये जाने की मंशा से वैध अनुभव प्रमाण पत्र दिये गये थे। इसी क्रम में मेसर्स के. के. नायर एंड कंपनी के द्वारा 5 ठेकेदारों को जल जीवन मिशन की मल्टी विलेज योजनाओं की 17 निविदाओं में ज्वाईंट वेंचर के रूप में अपूर्ण एवं अवैध अनुभव प्रमाण पत्र उपलब्ध कराए जाने से पाँचों ठेकेदार 17 निविदाओं के लिए अपात्र हो गये।
यह भी पढ़ें CG: संयुक्त शिक्षक संघ ने CM भूपेश बघेल को पहनाई गजमाला, कर्मचारी हित में फैसला लेने पर जताया आभार












Click it and Unblock the Notifications