OPINION: आदिवासी बहुल सरगुजा को मिली एयर कनेक्टिविटी, छत्तीसगढ़ में डबल इंजन की सरकार ने किया कमाल
Chhattisgarh News: छत्तीसढ़ का आदिवासी बहुल अंचल सरगुजा ज़िला अब हवाई सेवा से जुड़ चुका है। डबल इंजन की सरकार बनने के बाद यह संभव हो सका है। पीएम मोदी ने हाल ही में मां महामाया एयरपोर्ट का वर्चुअल उद्घाटन किया था। उन्होंने सीएम विष्णुदेव साय के प्रयासों से जिलों को हवाई यात्रा की सुविधा का तोहफा दिया है। माना आ रहा है कि सरगुजा अंचल में इस नए एयरपोर्ट के शुभारंभ से विकास के साथ-साथ रोजगार के भी नए अवसर खुलेंगे।
सरगुजा में शुरू हुई हवाई सेवा जशपुर, सूरजपुर, बलरामपुर, कोरिया, मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर के लाखों लोगों के जीवन में एक नया अध्याय लेकर आएगी। इससे लोगों को आसानी से देश के बड़े शहरों तक हवाई यात्रा की सुविधा मिलेगी, जो पूर्व के मुकाबले किफायती और समय की बचत वाला विकल्प होगा। इससे न केवल आवागमन में सुगमता आएगी, बल्कि इस क्षेत्र की आर्थिक और सामाजिक तरक्की में भी एक नई रफ्तार जुड़ेगी।

दशको से लंबित थी मांग
माना जा रहा है कि सरगुजा क्षेत्र के लोग इस नई सेवा के जरिए दिल्ली, कोलकाता, रायपुर, बिलासपुर और अन्य प्रमुख शहरों से सीधा जुड़ सकेंगे। हवाई सेवा की शुरुआत सरगुजा अंचल की बहुप्रतीक्षित मांग थी, जो अब पूरी हो चुकी है।
छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका का कहना है कि मां महामाया एयरपोर्ट के प्रारंभ होने से इस अंचल में विकास के नये आयाम खुलेंगे। एयरपोर्ट के जरिये से सरगुजा क्षेत्र के नागरिकों और उद्योगपतियों के लिये एक बेहतर एयर कनेक्टिविटी स्थापित होगा। बस्तर के बाद सरगुजा छत्तीसगढ़ का दूसरा बड़ा आदिवासी बाहुल्य क्षेत्र है, जहां यह सुविधा प्रारंभ हो चुकी है। गवर्नर डेका का कहना है कि यह उड़ान छत्तीसगढ़ को विकास की नई ऊंचाईयों की ओर ले जायेगी।
रोजगार के बढ़ेंगे अवसर
सीएम विष्णुदेव साय ने का कहना कि पीएम नरेन्द्र मोदी द्वारा "मां महामाया एयरपोर्ट का उद्घाटन सरगुजा क्षेत्र के लिए एक ऐतिहासिक क्षण है। यह केवल हवाई यात्रा को सुगम बनाने की कोशिश नहीं है, बल्कि हमारे आदिवासी समुदाय और दूरदराज के क्षेत्रों को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने की दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे सरगुजा के लोगों को शिक्षा, स्वास्थ्य, और रोजगार के नए अवसर मिलेंगे। हमें गर्व है कि हम अपने प्रदेश को विकसित भारत 2047 के सपने की ओर बढ़ाने में योगदान दे रहे हैं। एयर कनेक्टिविटी न केवल यात्रा को आसान बनाएगी, बल्कि स्थानीय अर्थव्यवस्था को भी मजबूती देगी।"
सीएम विष्णुदेव साय का कहना है कि प्रधानमंत्री मोदी की मंशा के अनुरूप देश में हवाई चप्पल पहनने वालों का हवाई जहाज के सफर का सपना साकार हो रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का विज़न देश में बेहतर विमानन सेवा की स्थापना करना और देश के सभी हिस्सों को इससे जोड़ना है।
ज्ञात हो कि अम्बिकापुर के दरिमा स्थित मां महामाया एयरपोर्ट में एयर स्ट्रीप का उन्नयन भारत सरकार की रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के अंतर्गत किया गया है। यह एयरपोर्ट 365 एकड़ में विस्तारित हुआ है। इसे 80 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया है। यह एयरपोर्ट 3 सीवीएफआर श्रेणी का है। इसमें 72 सीटों का विमान लैंड कर सकते हैं।












Click it and Unblock the Notifications