ओपी चौधरी को पत्नी के साथ चुनाव प्रचार करना पड़ा महंगा, कांग्रेस ने चुनाव आयोग से की शिकायत
OP Choudhary BJP: छत्तीसगढ़ में भाजपा और कांग्रेस के बीच चुनावी तनातनी जारी है। शनिवार को कांग्रेस ने रायगढ़ से भाजपा प्रत्याशी ओपी चौधरी और उनकी पत्नी की शिकायत चुनाव आयोग से की है। शिकायत में कहा गया कि छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव में रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 के बीजेपी प्रत्याशी ओ.पी चौधरी और उनकी पत्नी अदिति चौधरी शासकीय नौकरी में होकर भी अपने पति का चुनाव प्रचार कर रही है।

कांग्रेस ने अपनी शिकायत में लिखा है कि अनुदेश क्रमांक-123 समस्त राज्यों और संघ राज्य क्षेत्रों के मुख्य निर्वाचन अधिकारियों को संबोधित निर्वाचन आयोग का दिनांक 23.01.1998 का पत्र सं. 437/6/98-पीएलएन-111 विषय जिन अधिकारियों के पति-पत्नि राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय है उन अधिकारियों यात्राओं/अवकाश पर प्रतिबंध-चूंकि अदिति चौधरी जो कि रेल्वे बिलासपुर क्षेत्र में नियमित कर्मचारी है इसके बाद भी अपने कार्य क्षेत्र को छोड़कर अपने पति के प्रचार में रायगढ़ आकर अपने पति का प्रचार कर रही है जो कि आदर्श आचार संहिता एवं लोक प्रतिनिधित्व अधिनियम का घोर उल्लघंन है।
कांग्रेस ने अपनी शिकायत में लिखा है कि रायगढ़ विधानसभा क्षेत्र क्रमांक-16 के बीजेपी के प्रत्याशी ओ.पी. चौधरी और उनकी पत्नी अदिति चौधरी के विरूद्ध आदर्श आचार संहिता एवं निर्वाचन आयोग के आदेशों का खुला उल्लंघन किये जाने को लेकर समुचित कार्यवाही किया जाये और हमें उक्त कार्यवाही से अवगत कराने की कृपा की जाये।
यह भी पढ़ें कांकेर में राहुल गांधी ने की 3 बड़ी घोषणाएं, कांग्रेस के मिशन छत्तीसगढ़ को मिली मजबूती












Click it and Unblock the Notifications