कांकेर में राहुल गांधी ने की 3 बड़ी घोषणाएं, कांग्रेस के मिशन छत्तीसगढ़ को मिली मजबूती
RAHUL GANDHI CHHATTISGARH: छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले के भानुप्रतापुर में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सांसद नेता राहुल गांधी ने एतिहासिक घोषणा करते हुए छत्तीसगढ़ में फिर से सरकार बनने पर सभी शिक्षण संस्थानों में मुफ़्त शिक्षा देने की बड़ी घोषणा की है। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने भाषण में कहा कि फिर से कांग्रेस सरकार आने पर हम छत्तीसगढ़ में केजी से पीजी तक मुफ़्त शिक्षा देंगे।

कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने तेंदूपत्ता संग्राहक परिवारों को 4000 रु सालाना बोनस और लघु वनोपजों की डैच् पर 10 रुपए अतिरिक्त राशि देने की बड़ी घोषणा भी की। राहुल गांधी की इस घोषणा से सभा स्थल में तालियां से गूंज उठीं। विशाल जनसमूह के बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने अपने संबोधन में कहा कि हमारी सरकार बस्तर के आदिवासियों के हित में लगातार काम कर रही है। हमने आदिवासियों को ना केवल मालिकाना हक दिया है बल्कि उनकी आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने के लिए भी कार्य किया है। राहुल गांधी ने कहा कि पिछले चुनाव में हमने छत्तीसगढ़ की जनता से कई वायदे किए थे, जैसे ही हमारी सरकार बनी हम ने सभी वादों को पूरा किया है। भाजपा के नेता कहते थे कि हम वायदों को पूरा नहीं कर पाएंगे लेकिन हमने मात्र 2 घंटे में किसानों की कर्ज माफ़ी कर किसानों से किया वादा निभाया।
राहुल गांधी ने कहा कि बीजेपी नेता जहां भी जाते है,वो हिन्दी की बात करते है, वह कहते है कि हिन्दी सबसे जरूरी भाषा है और कहते है कि छत्तीसगढ़ी और अंग्रेजी आवश्यक भाषाएं नहीं है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की सोच ऐसी नहीं है, हमारे लिए हिन्दी भी जरूरी है, छत्तीसगढ़ी भी जरूरी है और अंग्रेजी भी। क्योंकि अगर आपको छत्तीसगढ़ में बात करनी है, तो छत्तीसगढ़ी जरूरी है, अगर आप उत्तर प्रदेश और मध्यप्रदेश जाएंगे, तो हिन्दी जरूरी है। अगर आप विदेशियों से बात करना चाहेंगे,तो अंग्रेजी आनी जरुरी है।












Click it and Unblock the Notifications