छत्तीसगढ़ में किसके चेहरे पर लड़ेगी कांग्रेस विधानसभा चुनाव? मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया जवाब
Chhattisgarh CM Face: छत्तीसगढ़ में विधानसभा चुनाव की उलटी गिनती जारी है। कुछ महीनो बाद ही इस साल के अंत तक राज्य में विधानसभा के चुनाव होंगे।छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस किसके चेहरा पर लड़ेगी, इस लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने एक बड़ी बात कही है।
ज्ञात हो कि 2018 में कांग्रेस ने विधानसभा चुनाव के दौरान किसी चेहरे को सामने रखकर चुनाव नहीं लड़ा था। उस समय भूपेश बघेल समेत डॉ चरणदास महंत, टीएस सिंहदेव और ताम्रध्वज साहू समेत कई बड़े नेता सीएम पद का चेहरा हो सकते थे।

हालांकि चुनावी नतीजा कांग्रेस के पक्ष में आने के बाद हाईकमान ने तत्कालीन प्रदेश अध्यक्ष भूपेश बघेल के मुख्यमंत्री बनाया था।आज मुख्यमंत्री भूपेश बघेल छत्तीसगढ़ में कांग्रेस का सबसे बड़ा चेहरा हैं। एक निजी चैनल में दिए गए साक्षत्कार में मुख्यमंत्री के चेहरे के सवाल पर भूपेश बघेल ने जवाब देते हुए कहा कि किसी भी राज्य में विधानसभा चुनाव के लिए हमेशा चेहरा मुख्यमंत्री ही होता है।
यह भी पढ़ें CG News: दुर्ग मैत्री बाघ में 3 सफ़ेद बाघों का जन्म, अब बढ़कर 9 हुए White Tiger
छत्तीसगढ़ विधानसभा के चुनाव भी मुख्यमंत्री के चेहरे पर ही लड़ा जा सकता है। हालाँकि उन्होंने साथ में जोड़ा कि मुख्यमंत्री की घोषणा हाई कमान करता है।ज्ञात हो कि इस साल के अंत में छत्तीसगढ़ के अलावा मध्यप्रदेश और राजस्थान में भी विधानसभा के चुनाव होने हैं।
कांग्रेस का सबसे लोकप्रिय मुख्यमंत्री किसे माना जाता है? इस प्रश्न का उत्तर देते हुए सीएम भूपेश बघेल ने कहा कि राजस्थान के सीएम अशोक गहलोत और कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया हैं, इस सवाल का जवाब जनता पर छोड़ देना चाहिए कि वह किसे लोकप्रिय मानती है। भूपेश बघेल ने स्पष्ट किया कि सीएम फेस पार्टी हाईकमान तय करता है।












Click it and Unblock the Notifications