छत्तीसगढ़ में पुरानी पेंशन बहाल , कर्मचारियों में जबरदस्त उत्साह, कहा - थैंक यू सीएम सर

Old pension restored in Chhattisgarh, tremendous enthusiasm among employees

रायपुर,09 मार्च । छत्तीसगढ़ विधानसभा में सीएम भूपेश बघेल ने बजट प्रस्तुत करते समय पुरानी पेंशन बहाल करने की महत्त्वपूर्ण घोषणा की। इस घोषणा के बाद छत्तीसगढ़ के कर्मचारी संघों में जबरदस्त उत्साह है। बजट पेश करने के बाद जैसे ही सीएम सदन से बाहर निकले , राज्य के तमाम कर्मचारी संघों के सदस्यों ने तत्काल विधानसभा पहुंचकर उनका अभिवादन किया।

karmcari

छत्तीसगढ़ विधानसभा पहुंचकर सर्व शिक्षक संघ के सदस्यों ने मुख्यमंत्री का अभिवादन किया और पुरानी पेंशन बहाली पर उन्हें धन्यवाद दिया। इस दौरान सर्व शिक्षक संघ के विवेक दुबे ने मुख्यमंत्री से कहा कि आपने हमारा और हमारे परिवार का भविष्य सुरक्षित कर दिया है इसके लिए हम आपके आजीवन आभारी रहेंगे । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने भी कर्मचारी संघ के सदस्यों से कहा कि सरकार हमेशा कर्मचारियों और उनके परिजनों के प्रति संवेदनशील है।

विधानसभा में पुरानी पेंशन बहाली योजना की जैसे ही घोषणा हुई। वैसे ही अब तक सीपीएस के दायरे में रहे सभी अधिकारी कर्मचारियों के बीच उत्साह तैरने लगा। प्रदेशभर में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय के प्रति आभार जताया। इस संबंध में अपनी प्रतिक्रिया देते हुए दुर्ग जिला राजपत्रित अधिकारी संघ के अध्यक्ष विपिन जैन ने कहा कि यह बहुत स्वागत योग्य निर्णय है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के इस निर्णय से अब तक सीपीएस के दायरे में रहे अधिकारी कर्मचारियों को पुरानी पेंशन का लाभ मिलेगा, अधिकारी कर्मचारियों की यह चिंता मुख्यमंत्री ने दूर की है ,हम उनके प्रति आभार व्यक्त करते हैं।

karcchari 0
राजपत्रित अधिकारी संघ के प्रांताध्यक्ष अनिल शुक्ला ने भी निर्णय को सराहा और संघ के सभी सदस्यों की तरफ से मुख्यमंत्री के प्रति आभार व्यक्त किया है। उन्होंने कहा कि पुरानी पेंशन बहाली से अधिकारी कर्मचारियों को सेवानिवृत्ति के पश्चात की चिंता दूर हो सकेगी, इस निर्णय से अधिकारी- कर्मचारियों में गहरी खुशी है। दुर्ग जिला के एडीएम न्यायालय में कार्य कर रही ऐश्वर्या ने बताया कि वह इस निर्णय से बहुत खुश हैं। शासन की पुरानी पेंशन योजना में एकमुश्त राशि आने से लोगों को सेवानिवृत्ति के पश्चात चिंता नहीं होती, क्योंकि पुरानी पेंशन का निर्धारण इसी दृष्टि से किया गया था कि पेंशन की राशि में किसी तरह का उतार-चढ़ाव ना हो सके।

यह भी पढ़ें यूक्रेन-रूस युद्ध से चिंतित सीएम भूपेश ने पढ़ा यजुर्वेद का यह मंत्र,जानिए छत्तीसगढ़ बजट 2022 क्यों रहा खास !

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+