यूक्रेन-रूस युद्ध से चिंतित सीएम भूपेश ने पढ़ा यजुर्वेद का यह मंत्र,जानिए छत्तीसगढ़ बजट 2022 क्यों रहा खास !

Concerned about Ukraine-Russia war, CM Bhupesh Baghel read the mantra of Yajurveda, know why Chhattisgarh budget 2022 was special!

रायपुर, 09 मार्च। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने चौथी बार बतौर वित्तमंत्री राज्य का बजट पेश किया। अपने बजट भाषण की शुरुआत में सीएम भूपेश बघेल ने यूक्रेन और रूस के बीच जारी जंग को लेकर चिंतित नजर आये। उन्होंने कहा कि मै अपनी सरकार का चौथा बजट करने से पूर्व युद्ध की विभीषिका से आशंकित सम्पूर्ण विश्व के लिए यजुर्वेद की पंक्तियों के साथ मंगलकामना करना चाहता हूं। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने यजुर्वेद में वर्णित ईश्वर उपासना मंत्र का उच्चारण करते हुए विश्व में शांति स्थापित करने की मंगलकामना की।

bhuesh baghel

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री ने विधानसभा में पढ़ा यजुर्वेद का यह मंत्र

पूरी दुनिया इस समय रूस और यूक्रेन के बीच जारी जंग के बीच विश्वयुद्ध की सम्भावनाओ से आशंकित है। छत्तीसगढ़ विधानसभा में अपनी सरकार का चौथा बजट पेश करने से पहले मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने विश्वशांति के लिए यजुर्वेद का ईश्वर उपासना मंत्र पढ़कर मंगलकामना की है। यह मंत्री इस प्रकार है।

ओम विश्वानि देव सवितर्दुरितानि परासुव।यद भद्रं तन्न आसुव।

इस प्रार्थना में ईश्वर से विश्व कल्याण के लिए सभी दुर्गुणों को दूर करने करके कल्‍याणप्रद ज्ञान प्राप्‍त कराने की विनती की गई है।

विधायक निधि की राशि दो करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कुल एक लाख 12 हजार करोड़ से अधिक का बजट पेश किया है। बजट में विधायकों के लिए बड़ी घोषणा की गई। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने अपने बजट भाषण के दौरान कहा कि छत्तीसगढ़ में अब विधायक निधि की राशि दो करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ कर दी जाएगी। इसके उन्होंने सरकारी कर्मचारियों को तोहफा देते हुए पुरानी पेंशन बहाली की घोषणा भी की।

एक नजर डालते हैं बजट के मुख्य बिन्दुओ पर

- राज्य के भवन विहीन 40 हाईस्कूलों एवं 17 हायर सेकेंडरी विद्यालयों के नए भवन बनाने के लिए 50 करोड़ का प्रावधान ।
- वन क्षेत्र में भूजल संरक्षण हेतु 1950 नालों को उपचारित करने के लिए 300 करोड़ का प्रस्ताव ।
- हर नगरीय निकाय क्षेत्र में सीमार्ट की स्थापना हेतु 5 करोड़ का प्रावधान।
-छत्तीसगढ़ के सभी नगर पालिका एवं नगर पंचायतों में मुख्यमंत्री शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना लागू करने हेतु 50 करोड़ का प्रावधान।


- राज्य के नगरीय निकायों को जल आवर्धन योजना के लिए 380 करोड़ का प्रावधान।
- कोरबा ,दंतेवाड़ा , सक्ति, शिवरीनारायण एवं चंद्रपुर में सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट स्थापना हेतु 20 करोड़ का प्रावधान।
- विधायक निधि की राशि दो करोड़ से बढ़ाकर 4 करोड़ किए जाने की घोषणा ।
- पंचायत क्षेत्र में खदान संचालित करने के लिए ग्राम पंचायत की सहमति आवश्यक होगी।
- छत्तीसगढ़ में 6 नई तहसीलें देवकर , भिम्भोरी, जरहागांव, दीपका , भैंसमा, और कोटाडोल स्थापना करने की घोषणा।


- 11 नवीन अनुविभागीय कार्यालयों की स्थापना की घोषणा।
- शासकीय अधिवक्ताओं के मानदेय में आगामी वर्ष से वृद्धि की घोषणा।
- छत्तीसगढ़ के अधिकारियों एवं कर्मचारियों के लिए पुरानी पेंशन योजना को बहाल करने की घोषणा। - पोषण सुरक्षा एवं कृषकों की आर्थिक स्थिति में सुधार हेतु चिराग परियोजना के लिए 200 करोड़ का प्रावधान।
- कृषक समग्र विकास योजना के लिए 123 करोड़ के बजट का प्रावधान।


- बजट में प्रति व्यक्ति आय बढ़कर 1 लाख 18 हजार 401 रुपये होने का अनुमान
- दुर्ग जिले में इंटीग्रेटेड पैक हाउस स्थापना करने की घोषणा।
- इंटीग्रेटेड पैक हाउस की स्थापना के लिए 24 करोड़ का प्रावधान।
-राजीव गांधी किसान न्याय योजना के लिए 6 हजार करोड़ का प्रावधान।
- खाद्य पदार्थों में कीटनाशक अवशेषों की जांच के लिए एनएबीएल से मान्यता प्राप्त फाइटोसैनिटरी प्रयोगशाला स्थापित करने की घोषणा।


- धागा उत्पादन एवं प्रसंस्करण की व्यवस्था हेतु मुख्यमंत्री रेशम मिशन की शुरुआत की घोषणा।
- कुंभकार परिवारों को विद्युत चाक वितरण करने की घोषणा इसके लिए दो करोड़ का प्रावधान।
- जल जीवन मिशन हेतु एक हजार करोड़ का प्रावधान।
- गौठानों में 860 नग नलकूप खनन हेतु 10 करोड़ का प्रावधान।
- सौर सुजला योजना हेतु 417 करोड़ का प्रावधान
- नक्सल प्रभावित जिले बीजापुर सुकमा एवं दंतेवाड़ा में 47 स्टील ब्रिज निर्माण का प्रस्ताव
- जनपद पंचायत विकास निधि योजना में 66 करोड़ का प्रावधान
- जिला पंचायत जनपद पंचायत एवं ग्राम पंचायत के पदाधिकारियों के मानदेय में की गई वृद्धि
- जिला पंचायत अध्यक्ष का मानदेय 15000 से बढ़ाकर 25000 किया गया
- जिला पंचायत उपाध्यक्ष का मानदेय 10000 से बढ़ाकर 15000 किया गया
- जिला पंचायत सदस्य का मानदेय 6000 से बढ़ाकर 10000 प्रति माह किया गया


- खेल गतिविधियों को बढ़ावा देने राजीव युवा मितान क्लब के लिए 75 करोड़ का प्रावधान
- अंबिकापुर एवं कांकेर मेडिकल कॉलेज में उपकरण क्रय हेतु 37 करोड़ का प्रावधान
- रायपुर मेडिकल कॉलेज में कार्डियोवैस्कुलर एवं थोरेसिक सर्जरी विभाग में डेढ़ सौ पदों के सृजन हेतु प्रावधान
- मोर जमीन मोर मकान एवं मोर मकान मोर चिन्हारी योजनाओं के लिए 450 करोड़ का प्रावधान
-नगरीय निकायों के संपत्ति के ऑफसेट मूल्य को कलेक्टर गाइडलाइन में निर्धारित दर से 30% कम करने की घोषणा
- मिशन अमृत 2.0 के तहत समस्त घरों में नल कनेक्शन प्रदान करने हेतु 200 करोड़ का प्रावधान
- हिंदी माध्यम के 32 स्वामी आत्मानंद विद्यालय प्रारंभ करने की घोषणा इससे 17 हजार 500 बच्चे होंगे लाभान्वित

-छत्तीसगढ़ रोजगार मिशन शुरू करने के लिए दो करोड़ का प्रावधान।

- व्यापमं की परीक्षाओं में छत्तीसगढ़ के स्थानीय परीक्षार्थियों का परीक्षा शुल्क माफ करने की घोषणा।

यह भी पढ़े सीएम भूपेश बघेल के बजट बैग ने खींचा ध्यान, गोबर से बने ब्रीफकेस में पेश किया गया छत्तीसगढ़ का बजट

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+