CG News: ओडिशा प्रवास पार राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन, भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर की पूजा-अर्चना
Vishvabhushan Harichandan: छत्तीसगढ़ के राज्यपाल विश्वभूषण हरिचंदन ने ओडिशा प्रवास के दौरान पुरी स्थित मंदिर में भगवान जगन्नाथ का दर्शन कर पूजा अर्चना की और देश एवं प्रदेश वासियों की खुशहाली की कामना की। उनके साथ राज्य की प्रथम महिला सुप्रभा हरिचंदन भी उपस्थित थीं।

उन्होंने साक्षी गोपाल मंदिर में भी दर्शन कर पूजा अर्चना की और पंच शंख पर पुष्पांजलि अर्पित की। ओड़ीसा के प्रख्यात स्वतंत्रता संग्राम सेनानी, शिक्षक और लेखक उत्कलमणि पंडित गोपांधु दास, पंडित नीलकंठ दास, पंडित गोदाबरीश मिश्र, पंडित कृपासिंधु मिश्र एवं आचार्य हरिहर दास को पंच शंख के नाम से जाना जाता है।












Click it and Unblock the Notifications