छत्तीसगढ़ में अब कुल 100 अनुविभाग और 202 तहसीलें

रायपुर, 31 मार्च। मार्च 2022 का आखरी दिन छत्तीसगढ़ के लिए बेहद खास साबित हुआ। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सीएम हाउस में आयोजित कार्यक्रम में छत्तीसगढ़ में 4 नए एसडीएम कार्यालय और 23 नई तहसीलों का शुभारंभ किया। मौजूदा समय में छत्तीसगढ़ कुल 96 अनुविभाग हैं और तहसीलों की संख्या 179 है। सरकार की तरफ से बताया गया कि नई तहसीलों के प्रारंभ होने से राज्य सरकार को अपनी योजनाओं के सही रूप से क्रियान्वयन और प्रशासनिक कामकाज में कसावट लाने में सुविधा होगी।4 नए एसडीएम कार्यालय खुलने के बाद अब छत्तीसगढ़ में कुल 100 अनुविभाग हो गए हैं,जबकि 23 नई तहसीलों के गठन से अब छत्तीसगढ़ में में कुल 202 तहसीलें हो चुकी हैं ।

cm

4 नए एसीडीएम कार्यालय इस प्रकार हैं

(1) जगदलपुर जिले में तोकापाल,
(2) गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में मरवाही
(3) सूरजपुर जिले में भैयाथान
(4) गरियाबंद जिले में मैनपुर

11 जिलों में 23 नई तहसीलों का शुभारंभ

(1)बिलासपुर जिले में सीपत और बोदरी
(2) गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले में सकोला (कोटमी)
(3)जांजगीर-चांपा जिले में अड़भार
(4) रायगढ़ जिले में सरिया और छाल
(5) कोरबा जिले में बरपाली, अजगरबहार और पसान
(6 )बलरामपुर-रामानुजगंज जिले में चांदो, रघुनाथनगर और डोरा-कोचली
(7)सूरजपुर जिले में बिहारपुर
(8) बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में सुहेला और भटगांव
(9)दुर्ग जिले में अहिवारा, बेमेतरा जिले में नांदघाट
(10) उत्तर बस्तर कांकेर जिले में सरोना
(11) दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में बारसूर
(12)बीजापुर जिले में कुटरू और गंगालूर
(13) नारायणपुर जिले में छोटे डोंगर और कोहकामेटा

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+