नारायणपुर के असनार में नक्सली शिविर ध्वस्त, 2 नक्सलियों को किया गया गिरफ्तार

Chhattisgarh Narayanpur News: गुरुवार को छत्तीसगढ़ के अति नक्सल प्रभावित नारायणपुर जिले में सुरक्षाबलों को बड़ी सफलता मिली है। मिली जानकारी के मुताबिक धनोरा थाना क्षेत्र के भटबेड़ा के जंगल में को नक्सलियों के कैंप को ध्वस्त करने में सफलता मिली है।

सुरक्षाबल के जवानो ने नक्सलियों के कैम्प से दैनिक उपयोगी सामान और आइइडी में उपयोग होने वाले लोहे के स्प्लिंटर बरामद किया है।

bijapur naxali

वही थाना ओरछा से डीआरजी, सीएएफ की जॉइंट टीम के आसनार क्षेत्र में पुलिस पार्टी को देखकर लुक छिप रहे 2 संदिग्ध व्यक्ति को घेराबंदी कर पकड़ा है। पूछताछ में दोनों ने अपनी पहचान दासू कोर्राम (40) और विजय कोर्राम (24) निवासी आसनार बताई है।

उन्होंने नेलनार एरिया कमेटी के आसनार जनताना सरकार में जनमिलिशिया सदस्य होना बताया है। आरोपियों ने 18 अप्रैल 2022 को ओरछा और धनोरा के मध्य रायनार में नक्सलियों के साथ मिलकर मुख्यमार्ग को काटकर मार्ग रोककर करने की घटना में संलिप्त रहना स्वीकार किया गया है। प्रकरण में दोनों आरोपितों की संलिप्तता पाये जाने से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर कोर्ट भेजा गया है।

यह भी पढ़ें CG: नवआरक्षकों का दीक्षांत परेड कार्यक्रम संपन्न, 469 पुरूष, महिला एवं तृतीय लिंग आरक्षक हुए शामिल

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+