Bhent Mulakat: नवागढ़ विधानसभा में सीएम भूपेश ने लगाई जनचौपाल, ग्राम दाढ़ी को मिलेगा पूर्ण तहसील के दर्जा

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहे।जहां उन्होंने जन चौपाल के माध्यम से लोगों से सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओं की समीक्षा की।

Bhent mulakat

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट-मुलाकात अभियान के तहत बेमेतरा जिले के नवागढ़ विधानसभा क्षेत्र पहुंचे। यहां उन्होंने जनचौपाल में लोगों से चर्चा की। सीएम ने ग्रामीणों से पूछा कि सरकार की महत्वकांक्षी योजनाओ का लाभ उन्हें किस तरह से मिल रहा है। इस दौरान नवागढ़ के विधायक गुरुदयाल बंजारे भी मौजूद रहे। सीएम ने ग्राम दाढ़ी में स्वामी आत्मानंद स्कूल और जिला सहकारी बैंक की शुरुआत करने की घोषणा की।

सीएम ने बताया भेंट मुलाकात का उद्देश्य

सीएम ने बताया भेंट मुलाकात का उद्देश्य

सीएम ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वे आज 60 वे विधानसभा का दौरा कर रहें हैं। यहां आने का उद्देश्य यह देखना है कि सरकार द्वारा बनाई जा रही योजनाओं का लाभ जमीनी स्तर पर किस प्रकार से मिल पा रहा है। मंत्रालय के अधिकारी और विधानसभा के सदस्य भी साथ हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य आपसे संवाद करना है। और इस तरह से प्रदेश को निरंतर विकास के रास्ते में ले जाना है। इसलिए भेंट मुलाकात करने आज नवागढ़ विधानसभा में आया हूँ।

नवागढ़ में नहीं जलाया पैरा, सीएम ने दी बधाई

नवागढ़ में नहीं जलाया पैरा, सीएम ने दी बधाई

मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि हमारा प्रदेश धान का कटोरा है, फिर भी हमारे प्रदेश में यह स्थिति थी कि लोगों को खेती छोड़नी पड़ रही थी। लेकिन अब ऐसा नहीं है। मुख्यमंत्री ने कर्ज माफी और धान खरीदी पर चर्चा करते हुए कहा कि राजीव गांधी किसान न्याय योजना की चौथी किश्त 31 मार्च को देंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेमेतरा में यह समय बहुत खूबसूरत होता है,पपीता, गन्ना, केला की फसल होती है। मैंने नवागढ़ में देखा कि कहीं भी पैरा नहीं जलाया गया। मैंने आपसे पैरा नहीं जलाने की अपील की और आपने सम्पूर्णतः इसे माना, इसके लिए आपको बधाई।

छत्तीसगढ़ के किसान हो रहे खुशहाल

छत्तीसगढ़ के किसान हो रहे खुशहाल

सीएम ने ग्रामीणों से कहा कि कोरोना के बाद भी हमने आपके लिए हितकारी योजनाओं को जारी रखा। बहुत कठिन स्थिति थी फिर भी हमने किश्त देना जारी रखा। राजीव गांधी जी के शहादत के दिन पहला किश्त दिया, तीजा के समय, फिर धान लुवाई के समय और उन्हारी के समय चौथी किश्त मिलेगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ के किसान खुशहाल हैं। खेती में निवेश कर रहे हैं। बाइक ले रहे हैं। ये खुशहाली का सिलसिला जारी रहेगा।

साहूकारों से किसानों को मिल रहा छुटकारा

साहूकारों से किसानों को मिल रहा छुटकारा

मुख्यमंत्री से बात करते हुए इन्द्रू साहू ने बताया कि ऋण माफी में उनका एक लाख का कर्ज माफ हुआ है, धान भी बेच दिया हूँ, पैसा खाते में आ गया है। इसे सुनकर मुख्यमंत्री ने पूछा - पत्नी के लिए क्या लिया, उत्तर में इन्द्रू ने बताया कि पत्नी और 2 बहू दोनों के लिए करधन लिया हूँ। भूमिहीन आशीष सिन्हा ने कहा - मुख्यमंत्री जी भूमिहीन योजना बहुत बढ़िया हे, थोड़किन पैसा अऊ बढ़ा देतेव। इस पर मुख्यमंत्री खूब मुस्कुराए और कहा राहुल जी आये थे, उन्होंने भी कहा, तब राशि बढ़ाई, आपके विधायक बैठे हैं उन्हे कहें प्रस्ताव रखें। मुख्यमंत्री ने कहा कि कितना बदलाव आया है, पहले किसान साहूकार के घर जाते थे अब बैंक में पैसा पड़ा है। पैसा बैंकिंग सिस्टम में भी आ रहा है, इससे विकास तेज होगा, ये समृद्धि का बड़ा परिवर्तन है।

मुख्यमंत्री ने ग्राम दाढ़ी में की विकास कार्यों की घोषणाएं

मुख्यमंत्री ने ग्राम दाढ़ी में की विकास कार्यों की घोषणाएं

1. ग्राम दाड़ी को पूर्ण तहसील का दर्जा, 2. ग्राम दाड़ी में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल, 3. साहड़ा देव चौक से मुख्य प्रवेश द्वार तक सीसी रोड का निर्माण, 4. ग्राम दाड़ी में सामुदायिक भवन का निर्माण, 5. सेमरिया से भैंसबोड़ होते हुए सेंदरी तक सड़क का निर्माण, 6. राजा बाड़ा का जीर्णोद्धार किया जायेगा। 7. ग्राम प्रतापपुर में जिला सहकारी बैंक की शाखा खोली जायेगी। 8. चरगवां में हाई स्कूल व तरके में प्राथमिक स्कूल के लिए नवीन भवन का निर्माण,

Recommended Video

    Yogi Adityanath Net Worth | Mamata Banerjee Net Worth | Jagan Mohan Net Worth | वनइंडिया हिंदी

    यह भी पढ़ें,, सीएम भूपेश की चौपाल में पहली बार आया ऐसा मामला, सीएम ने जांच कमेटी बनाकर कार्रवाई के दिए निर्देश

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+