सीएम भूपेश की चौपाल में पहली बार आया ऐसा मामला, सीएम ने जांच कमेटी बनाकर कार्रवाई के दिए निर्देश

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की भेंट मुलाकात कार्यक्रम में पहली बार कोई अपराधिक प्रकरण की शिकायत सामने आई। बेमेतरा जिले के ग्राम कठिया(रांका) में मृतक ढेलुराम की हत्या के मामले की जांच की मांग बेटी तीजन ने की।

bhent mulakat

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल अपने भेंट मुलाकात अभियान के तहत आम जनता से सीधे संवाद कर रहें हैं। इस दौरान उन्हे कई शिकायती पत्र भी मिल रहे हैं, जिनका निराकरण सीएम स्पॉट पर ही करते हैं। इसी बीच बेमेतरा जिले के बेरला ब्लॉक के ग्राम कठिया में जनचैपाल के दौरान सीएम भूपेश से एक बेटी ने अपने पिता की हत्या की जांच कर आरोपियों को पकड़ने की गुहार लगाई। जिस पर सीएम ने भी बिना देर किए मामले की जांच करने के निर्देश दिए।

bemetra case

पहली बार आया आपराधिक जांच का मामला
दरअसल बुधवार को मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के समक्ष ग्राम कठिया में भेंट मुलाकात कार्यक्रम कार्यक्रम के दौरान एक अपराधिक प्रकरण पर जांच कराने की मांग की गई। जिसमे कठिया निवासी ढेलु निषाद की पुत्री तीजन ने पिता के हत्या के मामले में निष्पक्ष जांच की मांग करते हुए आरोपियों को सख्त सजा दिलाने की मांग रखी। सीएम ने सभा में सभी ग्रामीणों की समस्याएं सुनी।

bemetra cm bhupesh

एसपी ने बताया डूबने से हुई थी मौत
इस दौरान बेमेतरा एसपी आई कल्याण एलिसेला ने मुख्यमन्त्री को घटना की जानकारी देते हुए बताया कि फॉरेंसिक जांच में मृतक के शरीर में किसी प्रकार के चोट का निशान नहीं मिला। जांच रिपोर्ट में नदी में डूबने से मौत की बात सामने आई थी। इस बात पर मृतक की बेटी तीजन ने पुलिस पर जांच नहीं करने का आरोप लगाया।

बेटी ने दिया तर्क, सीमेंट पोल से कैसे कोई आत्महत्या कर सकता है?
तीजन ने मुख्यमन्त्री को तर्क देते हुए कहा कि कोई व्यक्ति अपने गले में सीमेंट के पोल को बांधकर आत्महत्या कैसे कर सकता है ? वहीं दो लोगों पर शक भी जताया। तीजन की बात सुनते ही ग्रामीणों ने भी चिल्लाते हुए जांच की मांग की। जिसके बाद सीएम ने एसपी को तत्काल एक जांच कमेटी बनाकर इस प्रकरण की जांच पुनः करने के निर्देश दिए। इसके साथ ही मामले में संलिप्त आरोपी पर कार्रवाई की जाए।

यह भी पढ़ें,, Bemetara: सीएम भूपेश ने देखा गोधन न्याय योजना का बड़ा असर, वर्मी कम्पोस्ट बेचकर महिला ने खरीदी कार

2 जुलाई से खेत से लापता था ढेलूराम,
दरअसल बेमेतरा के ग्राम कठिया निवासी ढेलुराम निषाद 2 जुलाई शाम से लापता था। जिसके बाद परिजनों नें 3 जुलाई को बेमेतरा थाने में इसकी सूचना दी। सूचना देने के एक दिन बाद 4 जुलाई को ग्राम पेंड्री में खेत से थोड़ी दुर शिवनाथ नदी के किनारे 45 वर्षीय ढेलुराम निषाद का शव एक सीमेंट पोल से नायलॉन रस्सी से बंधा हुआ नदी में तैरता हुआ मिला। हत्या की आशंका को देखते हुए पुलिस जांच में जुट गई है।

खेत में मिले थे पैर व घसीटने के निशान
मृतक ढेलुराम के बेटे लोकनाथ निषाद ने बताया पिता खेत में खेती का कार्य करने पहुंचे थे। 3 जुलाई को सुबह नौ बजे खेत में टिफिन लेकर खाना छोड़ने गए थे। लेकिन वह खेत में नहीं थे। जबकि उनके जूता कपड़ा और मोबाइल बाड़ी के झोपड़ी में ही रखा हुआ था। देर शाम तक खोजबीन के बाद भी नहीं मिलने पर बेमेतरा थाना पहुंचकर गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई। पुलिस को खेत में पैर व घसीटने के निशान मिले थे। पुलिस खेत में मिले पैर के निशान व घसीटने के निशान को लेकर हाथापाई के बाद हत्या की आशंका जताई थी।

Recommended Video

      BREAKING: हथियार के नोंक पर अपराधियों CSP संचालक से लाखों लूटा, इलाके में फैली सनसनी

      Notifications
      Settings
      Clear Notifications
      Notifications
      Use the toggle to switch on notifications
      • Block for 8 hours
      • Block for 12 hours
      • Block for 24 hours
      • Don't block
      Gender
      Select your Gender
      • Male
      • Female
      • Others
      Age
      Select your Age Range
      • Under 18
      • 18 to 25
      • 26 to 35
      • 36 to 45
      • 45 to 55
      • 55+