नारायणपुरः नक्सलियों ने फैक्ट्री में घुसकर की अंधाधुंध फायरिंग, दो मजदूरों की मौत और जवानों से एनकाउंटर जारी
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटे डोंगर थाना क्षेत्र के अमदई घाटी इलाके में शनिवार को निको जायसवाल कंपनी की लौह अयस्क खदान में जमकर फायरिंग कर दी। इस दौरान गोली लगने से दो मजदूरों की मौत हो गई। जबकि कई मजदूरों को नक्सलियों ने बंधक बना लिया है। नक्सलियों ने खदान में इस्तेमाल किए जा रहे वाहनों में भी आग लगा दी। वहीं घटना की सूचना मिलने के बाद सुऱक्षाबल के जवान भी मौके पर पहुंचे हुए हैं और मोर्चा संभाल लिया है। इसके बाद मौके पर पहुंचे जवानों से मुठभेड़ जारी है।

खदान में एरिया डेवलपमेंट कार्य किया जा रहा था। बताया जा रहा है कि शनिवार को अचानक बड़ी संख्या में नक्सली वहां पहुंच गए और गोलियां चलानी शुरू कर दी। इस फायरिंग में गोली लगने से दो लोगों की मौत हुई है। हालांकि मौत की आधिकारिक पुष्टि नहीं की जा रही। वहीं नक्सलियों ने एक JCB समेत 4 वाहनों में भी आग लगा दी है।
बैकअप फोर्स मौके के लिए रवाना, IG सुंदरराज पी ने की पुष्टि
बस्तर के आईजी सुंदरराज पी ने बताया कि भारी संख्या में सुरक्षाबलों को घटना स्थल के लिए रवाना किया गया है। नक्सलियों की माड़ डिवीजन ने वारदात को अंजाम दिया है। हालांकि ज्यादा जानकारी जवानों से संपर्क होने के बाद ही मिल सकेगी। मारे गए लोगों को लेकर अभी जानकारी नहीं है। हालांकि मजदूरों को बंधक बनाए जाने की बात जरूर आ रही है।












Click it and Unblock the Notifications