छत्तीसगढ़ः नक्सली हमले में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, पार्थिव शरीर को भेजा गया पैतृक गांव

नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में बीते मंगलवार को हुए नक्सली हमले में शहीद जवानों को बुधवार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया गया। शहीद जवानों को कुमारपारा के रक्षित केंद्र में श्रद्धांजलि दी गई। इस दौरान बस्तर IG, PCC चीफ मोहन मरकाम और विधायक चंदन कश्यप मौजूद रहे। इसके बाद जवानों के पार्थिव शरीर को उनके पैतृक गांव के लिए रवाना किया गया। हालांकि इस दौरान डीजीपी डीएम अवस्थी और डीजी नक्सल ऑपरेशन अशोक जुनेजा नहीं पहुंच सके। क्योंकि जिस हेलिकॉप्टर से नारायणपुर के लिए निकले थे उसमें उड़ान भरने के बाद तकनीकी खराबी आ गई और रायपुर में आपात लैंडिंग करानी पड़ी।

narayanpur martyed soldiers guard of honor

Recommended Video

    Chhattisgarh: Narayanpur में शहीद जवानों को दी गई श्रद्धांजलि, भावुक हुए लोग | वनइंडिया हिंदी

    हालांकि कुछ देर में पहुंचने का अनुमान था लेकिन ऐसा नहीं हो सका। डीजीपी और डीजी घटनास्थल का दौरा भी कर सकते हैं। जिले से करीब 40 किलोमीटर दूर कूड़ेनार में मंगलवार को नक्सलियों ने आईडी विस्फोट कर डीआरजी जवानों से भरी बस को उड़ा दिया था। विस्फोट इतना जबरदस्त था कि जवानों से भरी बस करीब 30 फीट ऊपर उछल गई और हाईटेंशन तार से टकराकर नीचे गिरी।

    इस हमले में 5 जवान शहीद हो गए थे, जबकि 12 जवान घायल हैं, जिनमें से तीन की हालत गंभीर है। उनके साथ सात जवानों को रेफर किया गया। हमले में जो जवान शहीद हुए उनमें प्रधान आरक्षक पवन मंडावी, ग्राम बहीगांव, प्रधान आरक्षक जयलाल उईके, ग्राम कसावाही, आरक्षक सेवक सलाम, कांकेर, आरक्षक चालक करण देहारी, अंतागढ, जिला कांकेर और सहायक आरक्षक विजय पटेल, नारायणपुर शामिल हैं।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+