छत्तीसगढ़ः नारायणपुर में नक्सलियों के साथ हुई मुठभेड़, एक जवान शहीद
नारायणपुर। छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के आमादई और शिव मंदिर के बीच मुख्य मार्ग पर मंगलवार को आईटीबीपी के जवानों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक जवान के शहीद और एक के घायल होने की खबर है। शहीद जवान का नाम शिव कुमार मीणा है। उस वक्त नारायणपुर विधायक चंदन कश्यप के लिए सड़क को सुरक्षा कारणों से क्लियर करने के लिए जवानों की तैनाती की गई थी। आईजी सुंदरराज ने मुठभेड़ की पुष्टि की है।

बता दें कि हाल ही में दंतेवाड़ा जिले में सुरक्षाबलों ने हाल ही नक्सली कमांडर संतोष मरकाम को एक एनकाउंटर में मार गिराया था। मरकाम पर पांच लाख रुपये का इनाम भी था। इसके बाद से नक्सली लगातार सुरक्षाबलों पर हमला करने की फिराक में हैं. हालांकि मरकाम के एनकाउंटर पर भी सवाल उठे हैं। इससे पहले सुरक्षाबलों ने 20 जून को नारायणपुर जिले में ही दो नक्सलियों को मार गिराया था। नक्सलियों के छिपे होने की सूचना के बाद ओरछा थाना क्षेत्र में डीआरजी जवानों की कार्रवाई में ये नक्सली मारे गए थे।












Click it and Unblock the Notifications