भरे मंच से विधायक ने जनता को कहा भला-बुरा, वायरल हो रहा वीडियो
छत्तीसगढ़ की महिला विधायक शकुंतला साहू अपनी बिगड़ी ज़ुबान के चलते एक बार सुर्खियों में हैं। बलौदाबाजार जिले की कसडोल विधानसभा सीट से शकुंतला साहू विधायक हैं और छत्तीसगढ़ सरकार की संसदीय सचिव भी हैं।
Shakuntala Sahu छत्तीसगढ़ की महिला विधायक शकुंतला साहू अपनी बिगड़ी ज़ुबान के चलते एक बार सुर्खियों में हैं। बलौदाबाजार जिले की कसडोल विधानसभा सीट से शकुंतला साहू विधायक हैं और छत्तीसगढ़ सरकार की संसदीय सचिव भी हैं। विधायक का एक वीडियो सोशल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है,जिसमे वह एक मंच में खड़ी होकर आम जनता के लिए अभद्र भाषा का उपयोग करती नजर आ रही हैं।

बताया जा रहा कि अपने ही क्षेत्र के एक कार्यक्रम में शामिल होने के दौरान महिला विधायक को स्थानीय लोगों की नाराज़गी का सामना करना पड़ा ,तो वह भड़क गई और जनता को ही खरी खोटी सुना दी। विधायक शकुंतला के जनता पर भड़कने वाला वीडियो जमकर वायरल हो रहा है।
इस वीडियो में दिखाई दे रहा है कि असंतुष्ट जनता की नारेबाजी से क्रोधित होकर विधायक शकुंतला साहू कहती हैं कि जब इतने साल तक परदेशिया लोग (छत्तीसगढ़ के अलावा अन्य प्रदेशों के बाशिंदे ) कांग्रेस और भाजपा के विधायक थे, तब तो उनका विरोध नहीं किया। शंकुन्तला साहू आगे कहती हैं कि पहले परदेशिया लोगों के तलवे चाट रहे थे और अब मेरा मेरा विरोध करते हो... अंत में उन्होंने हरमखोर शब्द का उच्चारण किया।
भाजपा की प्रदेश भाजपा प्रवक्ता और विधायक रंजना साहू ने इस घटना पर अपना बयान जारी करते हुए कहा कि कांग्रेस विधायक अपनी जिम्मेदारी से भागने पर विरोध करने वाली जनता को गरिया रही हैं। जिस जनता ने उन्हें चुना,उसे ही तलवे चाटने वाला बता रही हैं , जो कि लोकतंत्र का सबसे बड़ा अपमान है। भाजपा प्रवक्ता ने कहा कि अब चुनाव को महज एक साल रह गया है। सत्ता के नशे में चूर कांग्रेस के विधायकों को जनता जवाब देगी।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ के मशहूर Dholkal Ganesh की मूर्ति के साथ छेड़छाड़, अंग्रेजी में लिख दिया नाम, मामला दर्ज












Click it and Unblock the Notifications