बाप करता था मारपीट और शादी के लिए जबरदस्ती, इसलिए घर से भाग गई नाबालिग, उसके बाद..

रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य के भिलाई में एक किशोरी अपना घर छोड़कर भाग गई थी। पुलिस ने उसे अब खोज निकाला है। पुलिस ने पूछताछ की तो वह काफी डरी-सहमी हुई थी। उसने बताया कि मेरा पिता अक्सर पीटता रहता है। वह नशे का आदी और शादी के लिए जबरदस्ती करता है। उससे बचने के लिए वह भागकर दुर्ग चली गई। जहां पुलिस को उस पर संदेह हुआ तो पकड़ी गई। पुलिस ने उस किशोरी को वापस उसके पिता को सौंप दिया है। मगर, वह किशोरी काफी डरी हुई है और उसे अपने भविष्य की चिंता सता रही है।

minor-girl-escaped-after-harassed-by-fathers-assault

संवाददाता के अनुसार, किशोरी महज 16 साल की है। उसने पुलिस को बताया है कि उसके पिता विकलांग हैं। मगर, वे नशे के आदी हैं। बीते दिनों जब किशोरी की जबरदस्ती सगाई कर दी गई तो वह घर से चली गई। जिसके बाद उसके 52 वर्षीय पिता उसकी फोटो लेकर उसे खोज रहे थे। लेकिन उन्होंने इस बारे में पुलिस को कोई शिकायत नहीं दी। पुलिस को किशोरी के घर से लापता होने का पता सोशल मीडिया के जरिए लगा।

छावनी सीएसपी विश्वास चंद्राकर ने कहा कि जिस बदमाश पर किशोरी के अपहरण करने की शंका थी, उसके साथ ​उस विकलांग बाप ने जबदरस्ती शादी तय कर दी थी। बाप ने दोनों की सगाई भी करवा दी थी। हालांकि, नाबालिग के मना करने पर शादी 2 साल के लिए टाल दी। जबकि नाबालिग किशोरी को रिश्ता पसंद नहीं था। ऐसे में वह घर से चुपचाप चली गई थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+