मंत्री टी.एस. सिंहदेव का जगदलपुर दौरा, सिंघनपुर रीपा और लोहांडीगुड़ा सीएचसी का किया निरीक्षण

Jagdapur: स्वास्थ्य मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने सोमवार को जगदलपुर शासकीय मेडिकल कॉलेज परिसर में 23 करोड़ 75 लाख रुपए की लागत से बनने वाले 50 बिस्तर क्रिटिकल केयर हेल्थ ब्लॉक का भूमिपूजन किया।

सिंहदेव ने 35 लाख रुपए की लागत के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बस्तर और 30 लाख रुपए की लागत से खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग के संभागीय कार्यालय के निर्माण के लिए भी भूमिपूजन किया।

singhdeo jagdlpur

इस दौरान बस्तर के सांसद श्री दीपक बैज, चित्रकोट के विधायक श्री राजमन बेंजाम, जगदलपुर नगर निगम की सभापति श्रीमती कविता साहू और मेडिकल कॉलेज के डीन डॉ. पैकरा भी इस दौरान मौजूद थे।

स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने आज तोकापाल विकासखंड के सिंघनपुर में संचालित ग्रामीण औद्योगिक पार्क (RIPA) की गतिविधियों का अवलोकन किया। उन्होंने रीपा में कार्यरत महिला समूह के सदस्यों से आर्थिक गतिविधियों के बारे में जानकारी ली।

सिंहदेव ने वहां महिला समूह द्वारा संचालित प्रीमियम बेकरी इकाई द्वारा निर्मित बिस्किट खरीदा। स्वास्थ्य मंत्री ने लोहंडीगुड़ा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र का आकस्मिक निरीक्षण भी किया। उन्होंने वहां मुहैया कराई जा रही स्वास्थ्य सुविधाओं और दवाईयों की उपलब्धता की जानकारी ली। सिंहदेव ने यहां संचालित ओपीडी का भी जायजा लिया।

यह भी पढ़ें CG: जल आबंटन में सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाए, CS अमिताभ जैन ने जारी किये निर्देश

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+