पड़ोसी का मुर्गा चुराकर खा गए, फिर उसका बकरा भी बेचने वाले थे, छत्तीसगढ़ में 2 गिरफ्तार
रायपुर। छत्तीसगढ़ प्रांत में दो शख्स अपने पड़ोसी का मुर्गा चुराकर खा गए। उसके बाद उसका बकरा भी बेचने वाले थे। घर से 2 मुर्गे और एक बकरा गायब देख उनके मालिक का माथा ठनकने लगा। मालिक ने अपने मोहल्ले में पता करने की कोशिश की। पता चला कि बीती रात पड़ोस में रहने वाले ही कुछ युवकों ने मुर्गे की दावत उड़ाई। जिसके बाद बकरे और मुर्गों के मालिक ने पुलिस से शिकायत कर दी।

पुलिस ने आरोपियों के घर जाकर साक्ष्य जुटाए। अल्फाज और हमीज नाम के युवकों के यहां मुर्गे के पंख पड़े पाए गए। जिसके बाद पुलिस बकरे की भी तलाश करने लगी। कुछ दूरी पर एक तालाब के किनारे वो दोनों आरोपी दिखे। दोनों के पास जाकर पुलिस ने देखा कि वो नशे में धुत थे। उन्होंने शराब पी रखी थी। मुर्गा खाकर उन्हें मैर भी आ रहा था। पुलिस ने उन्हें पकड़ लिया।

अल्फाज और हमीज ने कुबूला कि उन्होंने ही घुटरापारा इलाके में प्रेमसागर के मुर्गे और बकरे चोरी किए। यह घटना सोमवार की रात को अंजाम दी गई। मंगलवार की सुबह प्रेमसागर को अपने यहां घर से 2 मुर्गे और एक बकरा गायब मिले थे। प्रेमसागर की शिकायत पर पुलिस ने दोनों को चोरी के आरोप में गिरफ्तार किया।












Click it and Unblock the Notifications