नारायणपुर में माओवादियों ने किया बारूदी सुरंग में विस्फोट, DRG का जवान घायल
Chhattisgarh IED Blast: छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले के छोटेडोंगर थाना क्षेत्र में बारूदी सुरंग (आईईडी) की चपेट में आने से जिला रिजर्व गार्ड (डीआरजी) का एक जवान घायल हो गया। पुलिस अधिकारियों ने शुक्रवार को इस घटना की जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, शुक्रवार को छोटेडोंगर थाने से जिला बल और डीआरजी का संयुक्त दल गश्त के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान, दोपहर लगभग 1.45 बजे तोयमेटा और कवानार गांव के बीच जंगल में आईईडी विस्फोट हुआ, जिसमें एक जवान घायल हो गया।
घायल जवान को प्राथमिक इलाज के बाद हेलीकॉप्टर से रायपुर एयरलिफ्ट किया गया है, और उसकी हालत अब खतरे से बाहर बताई जा रही है। इस क्षेत्र में माओवादी अक्सर सुरक्षाबलों को निशाना बनाने के लिए बारूदी सुरंगें लगाते हैं, और पहले भी ऐसी घटनाओं में सुरक्षाबल और नागरिकों को नुकसान उठाना पड़ा है।

इससे पहले, 15 फरवरी को बीजापुर जिले में भी बारूदी सुरंग की चपेट में आने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का जवान घायल हो गया था। वहीं, 10 जनवरी को नारायणपुर के ओरक्षा में आईईडी ब्लास्ट में एक ग्रामीण की मौत हो गई थी।












Click it and Unblock the Notifications