CG Panchayat Chunav: जहां मारे गए थे 31 नक्सली, वहां जमकर हुई वोटिंग, 70 किलोमीटर पैदल चलकर किया मतदान ,VIDEO
Chhattisgarh Panchayat Election 2025: छत्तीसगढ़ में त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दूसरे चरण का मतदान कल गुरुवार को संपन्न हुआ। 43 विकासखंडों की पंचायतों के लिए मतदाताओं ने अपने मतदान का अधिकार उपयोग किया। दूसरे चरण के मतदान के लिए कुल 9,738 मतदान केंद्र बनाए गए थे। मतदान सुबह 7 बजे शुरू हुआ और दोपहर 3 बजे तक चला, जबकि बस्तर संभाग में सुबह 6:45 बजे से मतदान प्रारंभ हुआ और दोपहर 2 बजे तक चला।
बीजापुर जिले के उसूर और भोपालपटनम जनपद में मतदाताओं में भारी उत्साह देखने को मिला। खासकर बीजापुर के नेशनल पार्क क्षेत्र के पांच गांवों के लोग बड़ी संख्या में मतदान करने पहुंचे। इन गांवों के लोग अपने मतदान का अधिकार निभाने के लिए पैदल 70 किलोमीटर तक चलकर मतदान केंद्र तक पहुंचे।

नक्सलियों के मारे जाने के बाद बढ़ा मतदान का उत्साह
बीजापुर जिले में इस महीने की शुरुआत में सुरक्षा बलों ने 31 नक्सलियों को मार गिराया था। इसके बाद वहां के स्थानीय निवासी अब चुनाव के प्रति अधिक जागरूक हो गए हैं।
सेक्टर अधिकारी यलम शंकर ने बताया, "सेंड्रा के ग्रामीण 70 किलोमीटर पैदल चलकर यहां वोट डालने आए हैं। वोटरों की संख्या में इजाफा हुआ है और लोग मतदान के महत्व को समझने लगे हैं।"
एक स्थानीय निवासी, वंदिता ने कहा, "हम वोट डालने के लिए 70 किलोमीटर पैदल चले हैं। हम सड़क, बिजली, रोजगार और पेंशन जैसी सुविधाएं चाहते हैं, जो अन्य क्षेत्रों के लोग प्राप्त करते हैं।"
पहले चरण में हुआ था 81.38 प्रतिशत मतदान
दूसरे चरण में भोपालपटनम और उसूर जनपद के लिए 4 जिला पंचायत सदस्य और 20 जनपद सदस्य के चुनाव हुए। ग्रामीण मतदान केंद्रों तक पहुंचने के लिए ट्रैक्टर या दोपहिया वाहनों का उपयोग कर रहे थे। इस बार महिलाओं की संख्या मतदान केंद्रों में अधिक देखने को मिली।
पहले चरण में 53 विकासखंडों की ग्राम पंचायतों के लिए 81.38 प्रतिशत मतदान हुआ था। इन ब्लॉकों में बिल्हा, पेंड्रा, लोरमी, नवागढ़, मालखरौदा, पोड़ी-उपरोड़ा, खरसिया, धरमजयगढ़, बिलाईगढ़, रामानुजनगर, प्रेमनगर, बलरामपुर, सीतापुर, मैनपाट, मनेंद्रगढ़, जशपुर, मनोरा, दुलदुला, कुनकुरी, धरसींवा, तिल्दा-नेवरा, कसडोल, छुरा, पिथौरा, बागबहरा, कुरूद, पाटन, बालोद, छुरिया, खैरागढ़, मोहला, बोड़ला, पंडरिया, फरसगांव, माकड़ी, बस्तर, लोहंडीगुड़ा, भानुप्रतापपुर, दुर्गूकोंदल, कटेकल्याण, छिंदगढ़, भोपालपटनम और ऊसूर शामिल थे।
सुकमा ने किया गांव की सरकार बनाने के लिए मतदान,बालोद जिले में पुनर्मतदान
सुकमा के छिंदगढ़ ब्लाक में दूसरे चरण का मतदान जारी है। इस ब्लॉक में 60 पंचायतों के लिए 165 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, साथ ही जिला पंचायत की 5 सीटों पर मतदान हो रहा है।
बालोद जिले के डौंडीलोहरा क्षेत्र में ग्राम पंचायत सूरेगांव के वार्ड क्रमांक आठ में 23 फरवरी को पुनर्मतदान कराया जाएगा। यहां पर 17 फरवरी को प्रत्याशियों को प्रतीक चिह्न गलत आवंटित होने के कारण राज्य निर्वाचन आयोग ने मतदान को शून्य घोषित कर पुनर्मतदान का आदेश दिया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ पंचायत चुनाव परिणाम का दूसरा चरण, जमकर हुआ मतदान, आज आएंगे परिणाम












Click it and Unblock the Notifications