छत्तीसगढ़ में प्रशासनिक फेरबदल , 12 IAS के तबादले , 4 IPS को नई जिम्मेदारी
छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल किये है। राज्य के कुछ बड़े आईएएस और आईपीएस को नई जिम्मेदारियां दी है हैं।
रायपुर,30 जुलाई। छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार ने शनिवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल किये है। राज्य के कुछ बड़े आईएएस और आईपीएस को नई जिम्मेदारियां दी है हैं। सरकार ने जहां परदेस के 12 IAS अफसरों का तबादला कर दिया है ,तो वहीं 3 IPS को नई जिम्मेदारियां दी गई हैं।

12 IAS के तबादले
छत्तीसगढ़ सरकार के काम कर रहे कुछ आईएएस अधिकारियों के विभागों की जिम्मेदारी में बदलाव किया गया है, तो वही को नए विभागों की कमान सौंपी गई है। इन अफसरों अधिकारियों में प्रमुख तौर पर रेणू जी पिल्ले को खेल एवं युवा कल्याण विभाग अपर मुख्य सचिव और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग, धार्मिक न्यास एवं धर्मस्व विभाग में भी अपर सचिव पद की जिम्मेदारी दी गई है। इसके अतिरिक्त उन्हें छत्तीसगढ़ प्रशासनिक अकादमी की महानिदेशक भी बनाया गया है।
सीएम भूपेश बघेल के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू को उनके अतिरिक्त प्रभार से मुक्त किया गया है। इस प्रकार उनको अपर मुख्य सचिव वन विभाग और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी से पदमुक्त करते हुए उन्हें पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग का अपर मुख्य सचिव बनाया गया है,इसके अलावा ठाकुर प्यारेलाल पंचायत एवं ग्रामीण विकास संस्थान के महानिदेशक होने की जिम्मेदारी भी दी गई है । अधिकारियों के तबादले और उनके काम में बदलाव संबंधी आदेश सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से शनिवार को जारी कर दिया गया । आदेश के मुताबिक फेरबदल की इस सूची में कुल 12 अधिकारियों के नाम हैं। ट्वीट में पूरी लिस्ट देखी जा सकती है।
गृह विभाग में भी बदलाव, रायपुर IG हटाए गए
छत्तीसगढ़ सरकार ने शनिवार को ही को आईएएस अधिकारियो के अलावा IPS अधिकारियों को भी नई जिम्मेदारियां दी हैं। गृह विभाग के अवर सचिव मनोज कुमार श्रीवास्तव के दस्तखत से जारी आदेश के मुताबिक आईपीएस बद्री नारायण मीणा को रायपुर संभाग का आईजी बनाया गया है। मीणा दुर्ग के साथ रायपुर के अतिरिक्त प्रभार भी संभालेंगे। इसके अलावा रायपुर के आईजी रहे ओपी पाल को पुलिस मुख्यालय भेजकर एंटी नक्सल ऑपरेशन और एसआईबी का आईजी बनाकर नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।
ओपी पाल और बद्रीनारायण मीणा रायपुर के पुलिस कप्तान भी रह चुके हैं। आईपीएस रामगोपाल गर्ग को डीआईजी पुलिस मुख्यालय रायपुर से डीआईजी राजनांदगांव रेंज भेजा गया है। वहीं आईपीएस केएल ध्रुव डीआईजी नक्सल अभियान पुलिस मुख्यालय को उनकी वर्तमान जिम्मेदारियों के अतिरिक्त जिला धमतरी, महासमुंद और गरियाबंद के नक्सल विरोधी ऑपरेशन का पर्यवेक्षक बनाया गया है।
यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़ को मिले 2 नए जज, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना












Click it and Unblock the Notifications