छत्तीसगढ़ को मिले 2 नए जज, केंद्र सरकार ने जारी की अधिसूचना

सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की अनुशंसा के पश्चात छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दो नए न्यायधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है।

बिलासपुर, 30 जुलाई। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट को दो नए जज मिल गए हैं। सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम की अनुशंसा के पश्चात छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट में दो नए न्यायधीशों की नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। बार कोटे से वरिष्ठ वकील राकेश मोहन पांडेय और बेंच कोटे से जिला न्यायधीश राधाकृष्ण अग्रवाल को हाईकोर्ट न्यायधीश बनाया गया है। दोनों नए जजों को फ़िलहाल 2 साल की परीविक्षा अवधि में अतिरिक्त न्यायाधीश के तौर पर नियुक्ति दी गई है।

HGF

छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के मुख्य न्यायधीश ने बार और बेंच कोटे से वकीलों के साथ ही ज्यूडिशियल ऑफिसर के नाम जज की नियुक्ति के लिए भेजे थे। उनकी अनुशंसा के बाद सुप्रीम कोर्ट के कॉलेजियम ने दो नाम को न्यायधीश के लिए तय किया और राष्ट्रपति से नियुक्ति की सिफारिश की है । इसमें बेंच कोटे से बिलासपुर के जिला एवं सत्र न्यायाधीश राधाकृष्ण अग्रवाल और बार कोटे से उच्च न्यायलय बार एसोसिएशन के पूर्व सचिव राकेश मोहन पांडेय का नाम फ़ाइनल किया गया। राष्ट्रपति से मंजूरी मिलने के बाद शुक्रवार को केंद्र सरकार की तरफ से नियुक्ति की अधिसूचना जारी कर दी गई है। इसके साथ ही हाईकोर्ट में जजों की गिनती 14 हो चुकी है।

हाईकोर्ट में 2 नए जजों की नियुक्ति में विशेष बात यह है कि पहली दफा हाईकोर्ट बार ऐसोसिएशन के पूर्व पदाधिकारी को न्यायधीश बनने का अवसर मिला है। हालांकि, इससे पूर्व जस्टिस प्रशांत मिश्रा स्टेट बार काउंसिल के अध्यक्ष रहते हुए जज बने थे। लेकिन, बार ऐसोसिएशन के किसी पदाधिकारी को न्यायधीश नहीं बनाया गया था।

यह भी पढ़ें छत्तीसगढ़: मेडिकल छात्रों के लिए खुशखबरी, महासमुंद मेडिकल कॉलेज को मिली मान्यता, जानिए कितनी सीटें हैं उपलब्ध

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+