OPINION: महिलाओं को सशक्त बना रही छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदन योजना
Mahtari Vandana Yojana: छत्तीसगढ़ सरकार की महतारी वंदना योजना वित्तीय सहायता प्रदान करके कई महिलाओं के जीवन को बदल रही है और उनके सपने पूरे कर रही है। यह पहल न केवल बचत में मदद करती है बल्कि महिलाओं और उनके परिवारों के लिए एक उज्जवल भविष्य का मार्ग भी प्रशस्त करती है।
इस योजना से मिलने वाली मासिक वित्तीय सहायता से, कई महिलाएं अपने लंबे समय से देखे गए सपनों को साकार कर रही हैं। गरीबी की वजह से अपनी छोटी-छोटी इच्छाओं और सपनों से समझौता करने को मजबूर महिलाओं को महतारी वंदन योजना ने बड़ा संबल दिया है।

जी हां...कोरबा जिले की वंदना राठिया ऐसी ही एक लाभार्थी हैं, जिनका सपना इस योजना की बदौलत पूरा हुआ। दरअसल, कोरबा जिले के विकासखंड कोरबा के कोरकोमा गांव की वंदना राठिया की बड़ी इच्छा थी कि अपने बेटे के जन्म के बाद से ही वह उसे सोने का लॉकेट पहनाएं। लेकिन, घर की खराब स्थिति के कारण वह अपनी इस इच्छा को पूरी नहीं कर पा रही थी।
हालांकि, उसने बचत कर कुछ रुपए जरूर जोड़े थे, पर वह लॉकेट खरीदने के लिए काफी नहीं थे। मार्च में जब छत्तीसगढ़ सरकार ने महतारी वंदना योजना शुरू हुई, तो वंदना की किस्मत बदल गई। उसे हर महीने एक हज़ार रुपए मिलने लगे। छह महीने में उसने इतनी बचत कर ली कि आखिरकार वह सोने का लॉकेट खरीद लिया जो वह हमेशा से अपने बेटे के लिए चाहती थी।
जब उसने लॉकेट उसके गले में पहना तो उसके चेहरे पर खुशी और संतोष देखने को मिला। वंदना राठिया ने बताया कि महतारी वंदना योजना से मिलने वाली मासिक राशि बहुत लाभकारी है। उनके जैसी महिलाओं के लिए एक हजार रुपए बहुत बड़ी रकम है। उनके घर का खर्च मुख्य रूप से उनके पति की आय से चलता है, इसलिए योजना से मिलने वाली अतिरिक्त राशि से छोटी-मोटी ज़रूरतें पूरी हो जाती हैं।
वह हर महीने इस राशि का एक हिस्सा बचाने की कोशिश करती हैं। समय के साथ इस बचत को जमा करके, वह अपने दूसरे सपने भी पूरे करना चाहती हैं। इस योजना ने उन महिलाओं को बहुत मदद की है, जिन्हें पहले आर्थिक तंगी के कारण अपनी इच्छाओं से समझौता करना पड़ता था। महतारी वंदना योजना छत्तीसगढ़ में कई महिलाओं के उत्थान में सहायक रही है।
इसने उन्हें व्यक्तिगत लक्ष्य हासिल करने और अपने परिवार के जीवन स्तर को बेहतर बनाने में सक्षम बनाया है। वंदना राठिया जैसी अनगिनत लाभार्थियों की कहानियों में इस योजना का प्रभाव स्पष्ट है। साय सरकार यह पहल अनेक परिवारों के लिए आशा और खुशी लेकर आ रही है, तथा यह साबित कर रही है कि छोटी-छोटी वित्तीय सहायताएं लोगों के जीवन में महत्वपूर्ण अंतर ला सकती हैं।
आपको बता दें कि महिलाओं के स्वाभिमान और सम्मान के प्रतीक के रूप में महतारी वंदन योजना छत्तीसगढ़ सरकार ने शुरू की है। इससे महिलाओं में एक नया आत्मविश्वास जगा है और उनकी सामाजिक प्रतिष्ठा भी बढ़ी है। महतारी वंदन योजना के तहत राज्य में विवाहित महिलाओं को 1,000 रुपए प्रतिमाह वित्तीय सहायता डीबीटी के माध्यम से सीधे उनके बैंक खातों में जमा की जा रही है। वहीं महिलाएं भी खुश है कि वो महतारी वंदन योजना से मिली राशि से अपने बच्चों और परिवार की छोटी-छोटी जरूरतें पूरी कर पा रहीं हैं।












Click it and Unblock the Notifications