Mahasamund: हरियाली फैलाएगा पौधा तुंहर दुवार वाहन,विधायक विनोद चंद्राकर ने दिखाई हरी झंडी

Chhattisgarh: वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग अंतर्गत वन परिक्षेत्र महासमुंद में संसदीय सचिव एवं विधायक विनोद चन्द्राकर द्वारा पौधा तुंहर दुवार वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

mahasamund MLA

पौधा तुंहर दुवार योजना अंतर्गत महासमुंद नगर एवं आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों में निःशुल्क घर पहुंचाकर पौधा प्रदाय करने की योजना बनाई गई है, जिसका उद्देश्य नगर के अंदर एवं आसपास के क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देना है। यदि कोई नागरिक अपने घर के आस-पास हरियाली लाने के लिए पौधरोपण करना चाहते है तो परिक्षेत्र अधिकारी तोषराम सिन्हा मोबाईल नम्बर +91-82360-84818 एवं कमल नारायण नामदेव परिक्षेत्र सहायक मोबाईल नम्बर +91-91318-69586 पर सम्पर्क कर पौधा मंगा सकते हैं।

इस अवसर पर संसदीय सचिव विनोद चंद्राकर ने मौके पर उपस्थित हितग्राही को पौध वितरण किया। उन्होंने कहा कि पर्यावरण को बचाने और संरक्षण की दिशा में वन विभाग द्वार यह सराहनीय पहल की गई है। इसका अधिक से अधिक लाभ उठाएं। उप वनमंडल अधिकारी महासमुंद अब्दुल वहीद खान ने बताया कि करीब एक लाख फलदार पौधों का वितरण का लक्ष्य रखा गया है। जो 31 जुलाई तक चलेगा।

ज्ञात है कि छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश पर यह अभियान चलाया जा रहा है। इस अवसर पर तोषराम सिन्हा परिक्षेत्र अधिकारी महासमुंद, कौशल आडिल बीट वन अधिकारी महासमुंद, दीपक शर्मा बीट वन अधिकारी महासमुंद एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

यह भी पढ़ें CG: नरवा विकास कार्यक्रम को मिल रही है सफलता, जोबा ग्रामवासियों के निस्तारी की समस्या का समाधान

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+