Mahasamund Chunav Result 2024: पूर्व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हारे, भाजपा की रूपकुमार चौधरी ने जीता महासमुंद
Mahasamund Lok Sabha Election Result 2024: छत्तीसगढ़ की 11 लोकसभा सीटों में एक सीट महासमुंद है। इस लोकसभा सीट पर भी परिणाम जानने की लोगों में रूचि है, क्योंकि महासमुंद संसदीय सीट से सीधा मुकाबला भाजपा की पूर्व विधायक रूपकुमार चौधरी और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता ताम्रध्वज साहू के बीच था। खास बात यह है कि कांग्रेस प्रत्याशी ताम्रध्वज साहू पूर्व में दुर्ग लोकसभा सीट से सांसद रह चुके हैं। वह भूपेश बघेल सरकार में गृहमंत्री रह चुके हैं।
महासमुंद लोकसभा सीट पर रुझान में शुरू से ही भाजपा आगे चल रही थी। आखिकरार भाजपा प्रत्याशी रूपकुमारी चौधरी ने जीत हासिल कर ली है। कांग्रेस के दिग्गज नेता ताम्रध्वज साहू चुनाव हार चुके हैं।

छत्तीसगढ़ की महासमुंद लोकसभा सीट पर दूसरे फेज में 26 अप्रैल को वोटिंग हुई थी। इस सीट पात्र ओबीसी वर्ग के वोटर बड़ी संख्या में हैं। 2019 में यह सीट बीजेपी के पास थी। तब चुन्नी लाल साहू ने चुनाव जीता था।
ज्ञात हो कि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में वोटिंग 7 मई को समाप्त हो गया। प्रथम चरण में 19 अप्रैल को बस्तर लोकसभा सीट पर, दूसरे चरण में 26 अप्रैल को महासमुंद, कांकेर और राजनांदगांव में 3 लोकसभा सीट पर और तीसरे चरण में 7 मई को कोरबा, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, जांजगीर-चांपा, सरगुजा और रायगढ़ में 7 लोकसभा सीटों पर शांतिपूर्ण वोटिंग हुई थी।
यह भी पढ़ें Chhattisgarh Chunav Result LIVE: छत्तीसगढ़ की 11 सीटों पर कौन सी पार्टी किन सीटों पर आगे












Click it and Unblock the Notifications